छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला: 9 व्यक्तियों-संस्थाओं को बनाया गया आरोपी, अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा समेत ये नाम शामिल
2 thousand crore liquor scam in Chhattisgarh: 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामला में ईडी की विशेष कोर्ट में अभियोजन शिकायतें रजिस्टर्ड हुई हैं। 9 व्यक्तियों और संस्थाओं को …

2 thousand crore liquor scam in Chhattisgarh
रायपुर: 2 thousand crore liquor scam in Chhattisgarh , 2 हजार करोड़ के शराब घोटाला मामला में ईडी की विशेष कोर्ट में अभियोजन शिकायतें रजिस्टर्ड हुई हैं। 9 व्यक्तियों और संस्थाओं को इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अरुणपति, अमित सिंह, मेसर्स पेट्रोसन बायो रिफाइनरीज प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स ढिल्लों सिटी मॉल प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स आदिप एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम शामिल हैं। न्यायालय ने शिकायतों का संज्ञान 5 अक्टूबर, 2024 को लिया। PMLA की स्पेशल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।
कोयला घोटाला में दो आरोपियों के खिलाफ पूरक चालान पेश
कोयला घोटाला मामले में एसीबी-ईओडब्ल्यू की टीम ने गुरुवार को एसीबी की विशेष कोर्ट में दो आरोपियों मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ पूरक चालान (अभियोग पत्र) पेश किया है। ईओडब्ल्यू की ओर से करीब 2 हजार पन्नों से ज्यादा का चालान व 25 पेज की समरी के साथ एक पेन ड्राइव भी कोर्ट को सौंपी है। इस मामले की अगली सुनवाई 05 दिसंबर को होगी।
कोयला घोटाले के गिरफ्तार आरोपी मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी के खिलाफ अवैध कोल लेवी वसूली मामले में जांच ब्यूरो ने धारा 120 बी, 384. 420 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 7-ए. 12 के तहत कोर्ट में अपना पूरक चालान पेश किया है। बताया जा रहा है कि मनीष उपाध्याय सूर्यकांत तिवारी के लिए वसूली करता था और उन पैसों को लाकर सूर्यकांत तिवारी का मौसी का लड़का रजनीकांत तिवारी को लाकर देता था।
वहीं रजनीकांत तिवारी उन पैसों को एक डायरी में दर्जकर सूर्यकांत तिवारी के कहने पर सौम्या चौरसिया समेत कई आलाधिकारियों तक पहुंचाने का काम करने का आरोप है। गौरतलब है कि कोल घोटाले में मनीष उपाध्याय और रजनीकांत तिवारी समेत सूर्यकांत तिवारी पहले से ही रायपुर जेल में बंद हैं।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: 2 thousand crore liquor scam in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am