CG Police Recruitment: छतीसगढ़ एसआई भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी अहम जानकारी
CG Police SI Recruitment: सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी के मामले में बताया जा रहा है कि एजेंसी नहीं मिलने के कारण सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी हो रही है। …

Sub Inspector Recruitment in Chhattisgarh
- एसआई समेत 341 पदों के लिए भर्ती
- भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतज़ार
- गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
रायपुर: Big Update on CG Police SI Recruitment, छत्तीसगढ़ में एसआई परीक्षा में देरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी के मामले में बताया जा रहा है कि एजेंसी नहीं मिलने के कारण सब इंस्पेक्टर भर्ती में देरी हो रही है। फिजिकल टेस्ट कराने वाली एजेंसी नहीं मिलने के कारण देरी हो रही है। पिछली भर्ती प्रक्रिया 6 साल में पूरी हुई थी।
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन निकलने के 11 महीने बाद भी शुरू नहीं हो सकी है। जिसे लेकर प्रदेश के 1 लाख 30 हज़ार से ज़्यादा युवा भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
एसआई समेत 341 पदों के लिए भर्ती
Big Update on CG Police SI Recruitment, गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने एसआई समेत 341 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। जिसकी आखिरी तारीख 21 नवंबर तक थी। जिसकी आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरु की गई थी, लेकिन बाद में आवेदन की तारीख बढ़ाकर 25 दिसंबर कर दी गई थी। इस भर्ती में अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के पुरूष उम्मीदवारों को ऊंचाई में 5 सेमी की छूट दी गई थी। जिसके बाद से 163 सेमी यानी 5 फीट 4 इंच से थोड़ा ज्यादा ऊंचाई वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए एलिजबल हैं। इसी तरह सीने के माप में भी इस वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी गई। सीना बिना फुलाए 78 सेमी और फुलाने पर 83 सेमी का माप रखा गया। इस भर्ती का युवा इंतजार कर रहे हैं।
नक्सलवाद को लेकर सचिन पायलट के बयान पर विजय शर्मा का जवाब
वहीं छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर PCC प्रभारी सचिन पायलट ने कहा हम सब चाहते हैं नक्सलवाद, उग्रवाद खत्म हो। लेकिन BJP राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश कर रही है। प्रचार-प्रसार ज्यादा हो रहा है। कारवाई निष्पक्ष और मजबूत ढंग से हो। इस पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि कांग्रेसियों के दिमाग में गड़बड़ी है, सही करना होगा। ऐसा बोलकर स्वयं विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं । कांग्रेस नक्सल अभियान को खत्म करना चाह रही है। भूपेश बघेल भी एनकाउंटर संबंध में गलत बोले थे। खुद नक्सलियों ने पत्र जारी कर आंकड़ा बताया था। उनके उपराष्ट्रपति प्रत्याशी सलवा जुडूम को खत्म को करने का प्रयास किए।
read more: बीजद, बीआरएस, शिअद का उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बनाना भाजपा को झटका : राउत
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: CG Police SI Recruitment: Big update on Chhattisgarh SI recruitment, Home Minister Vijay Sharma gave important information
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am