BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG PHQ Anil Singh Suicide: PHQ इंस्पेक्टर सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा.. मृतक अनिल सिंह ने की थी थाने में शिकायत.. हुई थी गाली-गलौच और मारपीट..

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर ही आत्महत्या की वजह …

CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update

CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update

satya prakash
Published: 29 Dec 2024 | 11:01 pmModified: 29 Dec 2024 | 11:09 pm

CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update: रायपुर: नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय के बैरक में पुलिस निरीक्षक अनिल सिंह गहरवार की आत्महत्या से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि निरीक्षक अनिल सिंह का अपनी कंपनी के पीसी और एपीसी के साथ कथित तौर पर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि दोनों के बीच कहासुनी, गाली-गलौच और हाथापाई तक हो गई थी।

Read More: Year Ender 2024: इस साल 113 एनकाउंटर में 217 नक्सली ढेर, 821 ने डाले हथियार तो 857 चढ़े पुलिस के हत्थे.. देखें 12 महीनों का पूरा आंकड़ा..

निरीक्षक ने दर्ज कराई थी शिकायत

घटना के बाद अनिल सिंह ने राखी थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। सूत्रों के अनुसार, कंपनी अफसरों ने अपनी ऊंची पहचान और राजनीतिक संबंधों का हवाला देते हुए अनिल सिंह का स्थानांतरण कराने की धमकी दी थी। माना जा रहा है कि इन्हीं घटनाओं से परेशान होकर अनिल सिंह ने आत्मघाती कदम उठाया। उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। हालांकि, पुलिस ने मानना है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

परिवार पहुंचा पुलिस मुख्यालय

CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update: निरीक्षक अनिल सिंह की मौत की खबर मिलने पर उनकी पत्नी और बच्चे तुरंत पुलिस मुख्यालय के बैरक पहुंचे। परिवार की मौजूदगी में बैरक का दरवाजा खोला गया, जहां उनका शव लहूलुहान हालत में पाया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर जांच जारी

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। बैरक को पूरी तरह सील कर दिया गया है और जांच जारी है।

संतरी ने दी थी सूचना

CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update: अनिल सिंह गहरवार, जो सतना के निवासी थे, वर्तमान में 14वीं बटालियन के कंपनी कमांडर के पद पर कार्यरत थे। उनकी तैनाती फिलहाल नवा रायपुर में थी। घटना के दिन शाम को संतरी उन्हें खाना देने पहुंचा तो पाया कि बैरक का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर संतरी ने खिड़की से झांककर देखा। उसे अनिल सिंह का शव खून से लथपथ स्थिति में जमीन पर पड़ा मिला। उसने तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।

Read Also: Year Ender 2024 : साय सरकार के कामकाज के लिए जाना जाएगा साल 2024, पूरे किए गए बड़े-बड़े वादे 

आगे की कार्रवाई

पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच में जुट गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सुराग के आधार पर ही आत्महत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CG PHQ Inspector Anil Singh Suicide Latest Update, The room was opened in the presence of FSL and family members

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm