#SarkaronIBC24: छत्तीसगढ़ को मिले कर हस्तांतरण के 6 हजार 70 करोड़ रुपए, कांग्रेस ने केंद्र पर लगाए भेदभाव के आरोप
Chhattisgarh received Rs 6,070 crore as tax transfer: सीएम साय ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और डबल इंजन सरकार को इसका श्रेय दिया.. जिस पर प्रदेश की …

Chhattisgarh received Rs 6070 crore as tax transfer
रायपुर: Chhattisgarh received Rs 6,070 crore as tax transfer, छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार ने कर हस्तांतरण के तहत 6 हजार 70 करोड़ की राशि जारी कर दी है... जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी और विकास के कामों में भी तेजी आएगी.. सीएम साय ने X पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और डबल इंजन सरकार को इसका श्रेय दिया.. जिस पर प्रदेश की सियासत गरमा गई.. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाकर निशाना साधा... क्या है ये पूरा मामला आपको समझाते हैं इस रिपोर्ट के जरिए...
केंद्र सरकार इन दिनों छत्तीसगढ़ पर खूब मेहरबान है.. पहले तो PM आवास योजना के तहत रिकॉर्ड संख्या में आवासों को स्वीकृति मिली.. वहीं अब.. केंद्र ने छत्तीसगढ़ के हिस्से के कर राजस्व के करीब 6 हजार करोड़ रुपए भी जारी कर दिए हैं... सीएम साय ने X पोस्ट के जरिए इस पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा..
read more: मोदी ने जापान, न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों से मुलाकात की; विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर की चर्चा
छत्तीसगढ़ को कर हस्तांतरण के तहत 6,070 करोड़ रुपए स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का हार्दिक आभार..त्योहार के उपलक्ष्य में यह राशि मोदी सरकार द्वारा मिला अनुपम उपहार है.. डबल इंजन सरकार छत्तीसगढ़ में निरंतर प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रही है...
सीएम साय जहां इस राशि को जारी करने का श्रेय डबल इंजन सरकार को दे रहे हैं.. तो इस पर कांग्रेस-बीजेपी में बयानबाजी भी छिड़ गई है.. दरअसल केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई ये वही राशि है... जिसे रोक रखने का आरोप तत्कालीन भूपेश सरकार केंद्र सरकार पर लगाती रही थी.. राशि जारी होने के बाद कांग्रेस ने केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगाकर निशाना साधा तो बीजेपी ने भी पलटवार किया...
read more: ‘गुस्सा नहीं, पगली प्यार चाहिए’, गाड़ी पर लिखी ऐसी शायरी तो कटेगा 2000 रुपये का चालान! दर्ज होगा केस
खास बात ये है कि केद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देशभर के 28 राज्यों के 1 लाख 78 हजार 1 सौ 73 करोड़ के कर हस्तांतरण की राशि जारी की है... इसमें मध्यप्रदेश की 13 हजार 9 सौ 87 करोड़ की राशि भी शामिल है.. ऐसे में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश की तत्कालीन भूपेश सरकार से भेदभाव का आरोप गले नहीं उतर रहा...
ब्यूरो रिपोर्ट आईबीसी24
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh received Rs 6,070 crore as tax transfer, Congress accused the Centre of discrimination
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am