Gold-Silver Price: दिवाली से पहले सोने-चांदी के कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, एक ही बार में बढ़े इतने रुपए, जानें क्या है ताजा दाम
Gold-Silver Price: दिवाली से पहले सोने-चांदी के कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, एक ही बार में बढ़े इतने रुपए, जानें क्या है ताजा दाम

Jio Finance Smart Gold Plan Launched
रायपुर।Gold-Silver Price: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और ऐसे में सराफा बाजारों में भी रौनक देखने को मिल रही है। ऐसे में लोग खूब गहने खरीद रहे हैं। लेकिन, बढ़ते दामों के चलते भी लोगों को मन मारना पड़ रहा है। वहीं इस बीच कुछ दिनों बाद करवाचौथ और दिवाली का त्योहार है ऐसे में हर कोई सोने चांदी के जेवर खरीदने की सोचता है। अगर आप भी इस दिवाली सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो इस खबर को पढ़ने के बाद शायद आपके होश उड़ने वाले हैं।
दरअसल, सोने की कीमतें नए शिखर पर पहुंच गई हैं। रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरखमालू ने बताया कि, सोना आज 79,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो इसका सर्वोच्च स्तर है। वहीं चांदी की कीमत भी बढ़कर 85,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। हरखमालू ने कहा कि, सोना और चांदी की कीमतों में वृद्धि का मुख्य कारण मध्य और पूर्व के देशों में हो रहे लगातार युद्ध और त्यौहारी सीजन है।
Gold Silver Price: उन्होंने बताया कि वर्ष भर में सोना 30% और चांदी 32% का रिटर्न दिया है। वहीं 16 अक्टूबर 2023 को सोना 61,200 रुपये और चांदी 72,300 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जो अब बढ़कर क्रमशः 79,050 और 85,000 रुपये हो गए हैं। सोने और चांदी की कीमतों में वृद्धि से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है, लेकिन खरीदारों को अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। ऐसे में यह खबर निवेशकों और खरीदारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो सोने और चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: Gold-Silver Price: Before Diwali, there was a huge jump in the prices of gold and silver, the price increased by this much rupees at one go
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pmसेबी ने आइनॉक्स क्लीन एनर्जी के आईपीओ दस्तावेजों को फिलहाल ‘रोका’
01 Oct 2026 | 9:23 pmवेदांता की बॉक्साइट आपूर्ति के लिए पुरानी मूल्य निर्धारण व्यवस्था बहाल करने की याचिका खारिज
01 Oct 2026 | 9:20 pmहिमाचल के मुख्यमंत्री ने सेब का खरीद मूल्य एक रुपये बढ़ाने की घोषणा की
01 Oct 2026 | 9:20 pm