IG P.Sundararaj to Naxalites: ‘अब नक्सलियों का कोई नया जनरल नहीं बन पायेगा’.. आईजी सुंदरराज की नसीहत, माओवादी करे सरेंडर वरना..
21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे, जिसमें संगठन का सर्वोच्च नेता बसवाराजू भी शामिल था। पुलिस का मानना है कि अब नक्सलवाद का पूरी तरह …

IG P.Sundararaj to Naxalites
- नक्सलियों का आखिरी जनरल सेक्रेटरी मारा गया, नया नेता नहीं बन पाएगा
- पुलिस ने दिया आत्मसमर्पण या मौत का अल्टीमेटम, मनोबल टूटा
- 28 नक्सली ढेर, ऑपरेशन कगार में मिली बड़ी सफलता
IG P.Sundararaj to Naxalites: रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस ने दावा किया है कि 21 मई को अबूझमाड़ के जंगलों में मारे गए माओवादियों के जनरल सेक्रेटरी बसवाराजू के बाद अब संगठन में कोई नया नेता नहीं उभर पाएगा। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने कहा कि बचे हुए नक्सली कमांडरों के पास अब सिर्फ दो विकल्प हैं - या तो आत्मसमर्पण करें या फिर बसवाराजू की तरह मारे जाएं।
आईजी सुंदरराज ने बताया, "बसवाराजू माओवादियों का आखिरी जनरल सेक्रेटरी था। नेतृत्व के बिखराव के कारण अब कोई नया नेता नहीं बन पाएगा। हमारी टीमें अन्य बचे हुए नक्सली कमांडरों का पीछा कर रही हैं।"
IG P.Sundararaj to Naxalites: पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों का मनोबल पूरी तरह टूट चुका है। कई बड़े नक्सली नेता पुलिस से संपर्क कर आत्मसमर्पण करने की इच्छा जता रहे हैं। पिछले 2-3 साल में नक्सलियों ने अपने संसाधनों, शक्ति और कैडर का भारी नुकसान उठाया है।
गौरतलब है कि 21 मई को हुई मुठभेड़ में 27 नक्सली मारे गए थे, जिसमें संगठन का सर्वोच्च नेता बसवाराजू भी शामिल था। पुलिस का मानना है कि अब नक्सलवाद का पूरी तरह खात्मा होना तय है, क्योंकि संगठन के पास कोई प्रभावी नेतृत्व नहीं बचा है।
#WATCH | Narayanpur, Chhattisgarh: "... Maoist organisations are left with no leadership. There is no leadership that can revive the organisation. In the last 2-3 years, they have lost resources, strength, and cadres. All the leadership they have is around 70 years of age. They… pic.twitter.com/ognTnx2l54
— ANI (@ANI) May 23, 2025
सामने आया नक्सलियों का प्रेसनोट
माड़ के जंगलों में मिली बड़ी कामयाबी के बाद दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने एक प्रेस नोट जारी कर स्वीकार किया कि इस मुठभेड़ में उनके 28 साथी मारे गए। प्रेस नोट के अनुसार, पुलिस को 27 नक्सलियों के शव मिले, जबकि एक नक्सली का शव उनके साथी अपने साथ ले गए। इस प्रेस नोट में बसवराजू की मौत को नक्सली संगठन के लिए बड़ा झटका बताया गया। नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और कोंडागांव जिलों की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि बसवराजू कई वरिष्ठ नक्सली नेताओं के साथ नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा ट्राई-जंक्शन के अबूझमाड़ जंगल में मौजूद है। इस सूचना के आधार पर शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कगार’ में सुरक्षा बलों ने 50 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान में नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया।



सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बसवराजू माओवादियों का जनरल सेक्रेटरी और शीर्ष नेता था। 21 मई की मुठभेड़ में उसकी मौत के बाद संगठन नेतृत्वहीन हो गया है, जिससे नक्सल आंदोलन की कमर टूट गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IG P.Sundararaj to Naxalites, He said, Naxalites should surrender or else death is certain like leader Basavaraju
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm