Raipur Police Action News : राजधानी में खत्म हुआ इस हिस्ट्रीशीटर का खौफ! 24 गंभीर केस और हाथ में लोडेड पिस्टल..अब खाएगा जेल की हवा

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच और उरला थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर बदमाश मोहम्मद आमिर उर्फ बद्री को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी शहर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था।

Raipur Police Action News : राजधानी में खत्म हुआ इस हिस्ट्रीशीटर का खौफ! 24 गंभीर केस और हाथ में लोडेड पिस्टल..अब खाएगा जेल की हवा

Raipur Police Action News / Image Source : IBC24


Reported By: Tehseen Zaidi,
Modified Date: March 1, 2026 / 04:42 pm IST
Published Date: March 1, 2026 4:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर क्राइम ब्रांच ने उरला थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर आमिर बद्री को किया गिरफ्तार।
  • आरोपी के कब्जे से 1 अवैध पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस बरामद।
  • आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज।

रायपुर: Raipur Police Action News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। उरला थाना क्षेत्र में रायपुर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्टल लेकर धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश आमिर बद्री को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर उर्फ बद्री को बीरगांव दुर्गानगर स्थित निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

शहर में पिस्टल लेकर धमकाने की कोशिश

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आमिर बद्री एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आमिर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों जैसे माना, मौदहापारा, खमतराई और उरला में मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। Raipur Crime News इतना ही नहीं, आरोपी आमिर जिलाबदर भी रह चुका है।बताया जा रहा है कि आरोपी शहर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने बीरगांव दुर्गानगर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी कर धर दबोचा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई को रायपुर क्राइम ब्रांच और उरला थाना की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.