Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Police Action News / Image Source : IBC24
रायपुर: Raipur Police Action News छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। उरला थाना क्षेत्र में रायपुर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिस्टल लेकर धमकाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश आमिर बद्री को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आमिर उर्फ बद्री को बीरगांव दुर्गानगर स्थित निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आमिर बद्री एक आदतन अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आमिर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों जैसे माना, मौदहापारा, खमतराई और उरला में मारपीट, बलवा, लूट और हत्या के प्रयास जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। Raipur Crime News इतना ही नहीं, आरोपी आमिर जिलाबदर भी रह चुका है।बताया जा रहा है कि आरोपी शहर में हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस ने बीरगांव दुर्गानगर स्थित एक निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स के पास घेराबंदी कर धर दबोचा।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस बड़ी कार्रवाई को रायपुर क्राइम ब्रांच और उरला थाना की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।