BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Raipur Crime News: मैं डॉन हूं… कहकर इंजीनियर को घर से उठाया, अधमरा कर भागे बदमाश, वीडियो हुआ वायरल, 7 आरोपी गिरफ्तार

मैं डॉन हूं… कहकर इंजीनियर को घर से उठाया…Raipur Crime News: I am a don… saying this the engineer was kidnapped from his house

tikesh Kumar
Published: 20 May 2025 | 7:18 amModified: 20 May 2025 | 7:35 am
HIGHLIGHTS
  1. खुद को 'डॉन' बताने वाले बदमाशों ने इंजीनियर को घर से किय किडनैप,
  2. अपहरण कर खंडहर में किया अधमरा, वीडियो बनाकर किया वायरल,
  3. पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार, निकला जुलुस,

रायपुर: Raipur Crime News:  राजधानी रायपुर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और संगीन मामला सामने आया है, जिसमें संगठित गिरोह ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपहरण कर बेरहमी से पिटाई की और पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बोरियाकला स्थित रिद्धिसिद्धि अपार्टमेंट का है जहां रविवार देर रात यह हैरान कर देने वाली घटना घटी।

Read More : Face To Face Madhya Pradesh: शौर्य का 'विज्ञापन'..आरोपों वाली पॉलिटिक्स! रेलवे टिकट में पीएम मोदी की फोटो पर बवाल क्यों? देखिए पूरी रिपोर्ट 

Raipur Crime News:  पीड़ित युवक पंकज कुमार सिंह जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं अपने मित्र के साथ रात करीब 11:30 बजे अपार्टमेंट पहुंचे थे। अपार्टमेंट के मुख्य गेट पर ही अमन बंजारे नामक युवक अपने 6 साथियों के साथ बैठा हुआ था जिसने खुद को डॉन बताया। आरोपियों ने पंकज से नशे के लिए 500 रुपये की मांग की। जब पंकज ने पैसे न होने की बात कही तो वह अपने घर की ओर लौट गया।

Read More : Raipur News: NSUI कार्यकर्ताओं ने रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का तोड़ा ताला, बिल्डिंग में घुसकर करने लगे नारेबाजी, कर रहे थे ये मांग 

Raipur Crime News:  लेकिन कुछ ही देर बाद बदमाशों ने पीड़ित के फ्लैट का दरवाजा पत्थर फेंककर पीटना शुरू कर दिया। जैसे ही पंकज बाहर निकले बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया और अपार्टमेंट परिसर से दूर एक खंडहर में ले जाकर निर्दयता से मारपीट की। पिटाई इतनी क्रूर थी कि इंजीनियर बेहोश हो गए। हमलावर उन्हें मरा समझकर फरार हो गए।

Read More : Minister Vijay Shah Latest News: मंत्री विजय शाह के विवादित बयान मामले में SIT का गठन, ये 3 अफसर करेंगे जांच, PHQ ने जारी किया आदेश 

Raipur Crime News:  सुबह होश में आने के बाद पंकज ने सबसे पहले अपने पिता को कॉल करके पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे मामला रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह तक पहुंचा। एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी शुरू की और कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी अमन बंजारे सहित राघव पटेल, साजन बंजारे, अनिल कुमार, प्रियांशु चंद्र और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया।

Read More : SRH Vs LSG Highlights: प्लेऑफ की रेस से बाहर हुआ लखनऊ, SRH ने 6 विकेट से मात देकर छीना टिकट 

Raipur Crime News:  थाने में सभी आरोपियों को घटना का वीडियो दिखाया गया और कड़ी पूछताछ की गई। बाद में पुलिस ने इन सभी आरोपियों का मुंडन कराकर घटनास्थल पर जुलूस भी निकाला जिससे लोगों को अंदाजा हो गया कि आरोपियों की ठीक से खातिरदारी की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगठित अपराध, हत्या के प्रयास, अपहरण, आईटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: रायपुर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पिटाई मामला एक आपराधिक घटना है जिसमें कुछ बदमाशों ने इंजीनियर पंकज कुमार सिंह का अपहरण कर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और इस घटना का वीडियो वायरल कर दिया।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Raipur Crime News: I am a don... saying this the engineer was kidnapped

शहर की खबरें
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला

01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm