CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: साय सरकार खोलेगी नौकरी का पिटारा, 14 हजार पदों पर होने वाली है भर्ती, मंत्रीजी ने सदन से किया ऐलान
गुरु खुशवंत ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग विभागों में कुल 14,000 पद रिक्त हैं और अगले साल इन पदों पर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

cg vidhansabha winter session
- छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू
- प्रश्नकाल में उठे रोजगार मुद्दे
- गुरु खुशवंत ने दी जानकारी
CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन बेरोजगारों के मुद्दे ने सदन में हलचल पैदा कर दी है। कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी भत्ता और युवाओं के रोजगार पर सवाल उठाया। उन्होंने विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत से पूछा कि राज्य में बेरोजगारों को क्यों रोजगार भत्ता नहीं दिया जा रहा और युवाओं को स्थायी रोजगार कब उपलब्ध होगा।
गुरु खुशवंत ने सदन को पूरी जानकारी दी
विपक्ष के इस सवाल पर विभागीय मंत्री गुरु खुशवंत ने सदन को पूरी जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि राज्य में पंजीकृत रोजगार इच्छुक युवाओं की संख्या 11 लाख 39 हजार है।
14 हजार पदों पर होंगी भर्तियां
CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को रोजगार और स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन जल्द किया जाएगा। गुरु खुशवंत ने स्पष्ट किया कि अलग-अलग विभागों में कुल 14,000 पद रिक्त हैं और अगले साल इन पदों पर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला
CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: मंत्री ने सदन को यह भी बताया कि बेरोजगारों के लिए विभिन्न प्लेसमेंट कैंप और मेले लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे युवाओं को स्वरोजगार और सरकारी रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष योजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है।
सत्र के दौरान यह चर्चा तब और महत्वपूर्ण बन गई जब विपक्ष ने बेरोजगारी भत्ते की अनुपलब्धता पर सवाल उठाया। गुरु खुशवंत ने बताया कि भत्ता योजनाओं को प्रभावी बनाने के लिए विभाग लगातार काम कर रहा है और रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
CG Vidhan Sabha Winter Session 2025: इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत रविवार, 14 दिसंबर से हुई थी। पहले दिन वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विजन डॉक्युमेंट 2047 पर चर्चा कर सदन को विस्तृत जानकारी दी थी।
इन्हें भी पढ़ें :-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सत्र की शुरुआत 14 दिसंबर से हुई।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: The government will open the job market, recruitment will be done for 14 thousand posts
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm