छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
रायपुर/सुकमा, नौ जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी।
शर्मा ने कहा कि सुकमा में नक्सल रोधी अभियान में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है।
उन्होंने रायपुर में संवाददाताओं को बताया कि अब तक तीन नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और तलाश अभियान अब भी जारी है।
शर्मा के पास गृह विभाग भी है।
छह जनवरी को बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘नक्सलियों ने जो किया उसके बाद सुरक्षाबलों में भारी गुस्सा है।’’
नक्सलियों द्वारा किए गए इस आईईडी विस्फोट में आठ सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे और उनके वाहन के चालक की भी मौत हो गई थी।
शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने उनसे (सुरक्षाबलों से) मुलाकात की है। मैं दोहराता हूं कि हमारे जवानों की शक्ति और साहस से (नक्सल) खतरे को निर्धारित समय के भीतर खत्म कर दिया जाएगा।’’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यह संकल्प दोहराया था कि मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले लोगों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सुकमा और बीजापुर जिलों की सीमा पर एक जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी।
उन्होंने कहा कि जिला रिजर्व गार्ड, स्पेशल टास्क फोर्स और कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन- सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई) के कर्मी अभियान में शामिल थे।
इसके साथ ही इस साल अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में नौ नक्सली मारे जा चुके हैं।
नारायणपुर-दंतेवाड़ा-बीजापुर जिलों की सीमा पर अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों के छह जनवरी को समाप्त हुए तीन दिवसीय नक्सल रोधी अभियान के दौरान दो महिलाओं सहित पांच नक्सली मारे गए।
अधिकारियों के अनुसार, तीन जनवरी को रायपुर संभाग अंतर्गत गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया था।
पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने 219 नक्सलियों को मार गिराया था।
भाषा
नेत्रपाल नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए
Raipur
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am