Raipur News: BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग, प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने कहा-आगामी दिनों में जिलास्तर पर भी होगी ट्रेनिंग
Chhattisgarh bjp News: BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य …

Chhattisgarh bjp News
- ट्रेनिंग में वरिष्ठ नेताओं का मिल रहा मार्गदर्शन
- कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक कार्यशाला
- भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद
रायपुर: Raipur News, आज रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जारी है। इस दौरान भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।
BJP प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति के साथ विचारधारा पर दृढ़ रहने वाली पार्टी है। जो 'राष्ट्र प्रथम' के मंत्र का अनुसरण करते हुए समाज के हर व्यक्ति के उत्थान व विकसित भारत के निर्माण हेतु कृत संकल्पित है। ऐसे में हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएँ। राष्ट्र हित व जनकल्याण के निरंतर हो रहे कार्यों से जनमानस को अवगत कराएं, यहीं हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
ट्रेनिंग में वरिष्ठ नेताओं का मिल रहा मार्गदर्शन
Chhattisgarh bjp News: वहीं BJP अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि ट्रेनिंग में हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। BJP की प्रदेश, जिला, मंडल में नई टीम बनी है। हम अपने कार्यों को बूथ तक ले जाना चाहते हैं। जो कि BJP के सभी मोर्चा- प्रकोष्ठ के माध्यम से पहुंचेंगे। आगामी दिनों में जिलास्तर पर भी ट्रेनिंग होगी।

इसके पहले आज स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, का प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप समेत कई नेताओं ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक कार्यशाला
बता दें कि आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठनात्मक कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी व बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन,प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय, सुश्री लता उसेंडी, सहित तमाम कैबिनेट मंत्रीगण, विधायकगण, महामंत्रीगण, निगम-मंडल-आयोग के अध्यक्ष गण सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
इसी दौरान प्रदेश भाजपा कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 125 वें संस्करण को सभी नेताओं ने सुना। इस दौरान नेताओं ने कहा कि स्वदेशी तकनीक, सौर ऊर्जा, रक्षा, विज्ञान और खेल- हर क्षेत्र में भारत नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास और आत्मनिर्भर भारत पर पूरे देश का विश्वास है।
read more: Jio IPO News: जियो आईपीओ तोड़ेगा सारे रिकॉर्ड? हुंडई मोटर से भी बड़ा हो सकता है साइज
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Training of BJP state office bearers and district presidents, BJP state president Kirandev said that in the coming days
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am