CG Viral Video: सील पैक शराब की बोतल में मिली मरी मकड़ी, छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों में मचा हड़कंप, जांच पड़ताल के बिना हो रही जहरीली शराब की बिक्री
सील पैक शराब की बोतल में मिली मरी मकड़ी, छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों में मचा हड़कंप..CG Viral Video: Dead spider found in sealed liquor bottle

CG Viral Video | Image source | IBC24
- सील बंद शराब की बोतल में मिली मरी मकड़ी,
- आबकारी विभाग की लापरवाही से मचा हड़कंप,
- जांच पड़ताल के बिना हो रही जहरीली शराब की बिक्री,
डोंगरगढ़: CG Viral Video: शराब पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है यह बात तो सभी ने कहीं न कहीं जरूर सुनी होगी, लेकिन इस बार तो हद ही हो गई। शराब की सील बंद शीशी में मकड़ी के शरीर के टुकड़े पाए गए। इस घटना ने शराब प्रेमियों के बीच हड़कंप मचा दिया और सभी चौकन्ने हो गए।
CG Viral Video: छुरिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत गैदाटोला मे एक मदिरा प्रेमी ने शासकीय मदिरा दुकान से शोले प्लेन देशी मदिरा की 180 एमएल की शीशी खरीदी और जब मदिरा पान के लिये जा ही रहे थे। अचानक उसको शीशी के अंदर कुछ तैरते हुये दिखाई दिया जबकि शीशी सील पैक थी ध्यान से देखने में पता चला कि उस सील पैक शीशी के अंदर शराब के साथ एक मरी हुई मकड़ी के हिस्से तैर रहे हैं। वह आदमी सकते में आ गया। जब इस बात की तहकीकात करने के लिये मदिरा दुकान के कर्मचारी से बात की गई तो उसने कहा कि गलती से ये शीशी दे दी गई है उसे वापस लाओ दूसरी बदल कर दे देंगे।
CG Viral Video: सवाल शीशी बदलने या दूसरी देने का नहीं हैं सबसे बड़ी बात तो ये है कि सील पैक शीशी में मरी हुई मकड़ी आई कैसे ? क्या बॉटलिंग के समय सावधानी नहीं बरती गई या मदिरा भण्डारण में लापरवाही हुई है। क्या बॉटलिंग के समय कोई जवाबदार अधिकारी मौजूद नहीं था। क्या एक ही शीशी में इस प्रकार की गड़बड़ी हुई है या सारी शीशियों में इस प्रकार का नजारा शामिल है जो भिन्न भिन्न शराब दुकानों में बेचने भेजी गई है इस बात की जांच विशेष रूप से होना बहुत जरूरी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होना चाहिये जिससे भविष्य में इस प्रकार की गलती दोबारा न हो सके और किसी मदिरा प्रेमी के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह बॉटलिंग प्रक्रिया में हुई गंभीर लापरवाही या सफाई की कमी का नतीजा हो सकता है। जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गलती कहाँ हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Viral Video: Dead spider found in sealed liquor bottle
राजनंदगांव
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm