Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: मां की चौकी लगाते समय नवरात्रि में ये छोटी-छोटी गलती बन सकती है बड़ी परेशानी की वजह! शास्त्रों में बताए गए ये चौंकाने वाले नियम

Ads

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व भक्तों के लिए विशेष शुभ माना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा की सही विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। लेकिन कई लोग अनजाने में कुछ छोटी गलतियां कर देते हैं, जो पूजा के परिणाम को प्रभावित कर सकती है।

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 12:01 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 12:06 PM IST

(Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • नवरात्रि में मां की चौकी हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करें।
  • तीन से अधिक मूर्तियां रखना अशुभ माना गया है।
  • कलश को मां की मूर्ति के दाईं ओर रखें।

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। यह पर्व नौ दिनों तक चलने वाली शक्ति उपासना का पर्व है। इस दौरान भक्त अपने घरों में मां दुर्गा की चौकी सजाते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। सही तरीके से पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन अक्सर अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो पूजा के फल को प्रभावित कर सकती है।

चौकी लगाने में दिशा का ध्यान

मां की चौकी लगाते समय सबसे महत्वपूर्ण बात है दिशा का सही चुनाव। शास्त्रों और वास्तु विज्ञान के अनुसार चौकी हमेशा ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए। यह दिशा देवताओं का स्थान मानी जाती है और यहां पूजा करने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। अगर चौकी गलत दिशा में रखी जाए, तो पूजा का प्रभाव कम हो सकता है और आशीर्वाद का पूरा लाभ नहीं मिलता।

अधिक मूर्तियों का प्रयोग न करें

भक्ति में कभी-कभी लोग कई मूर्तियां या तस्वीरें एक साथ रख देते हैं। लेकिन शास्त्रों के अनुसार, तीन से अधिक मूर्तियां या चित्र एक साथ रखना अशुभ माना गया है। माता की पूजा के लिए अधिकतम दो ही मूर्तियां या चित्र स्थापित करना उचित होता है। इससे पूजा शास्त्र सम्मत मानी जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहतर रहता है।

कलश स्थापना का स्थान

नवरात्रि में कलश का महत्व बहुत अधिक होता है। पूजा के दौरान कलश को हमेशा मां दुर्गा की मूर्ति या तस्वीर के दाईं ओर रखना चाहिए। गलत स्थान पर कलश रखने से पूजा का प्रभाव कम हो सकता है। विधि-विधान से पूजा करने और नियमों का पालन करने से माता की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

काले रंग से बचें

पूजा स्थल और वस्त्रों में काले रंग का प्रयोग न करें, क्योंकि इसे अशुभ माना गया है। पूजा करते समय काले कपड़े पहनना या काला कपड़ा बिछाना नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। इसके बजाय लाल, पीला, नारंगी और अन्य शुभ रंगों का उपयोग करना चाहिए। ये रंग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और पूजा स्थल को मां की कृपा के लिए उत्तम बनाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

 

चैत्र नवरात्रि कब शुरू हो रही है?

इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रही है और नौ दिनों तक चलेगी।

मां की चौकी कहाँ स्थापित करनी चाहिए?

शास्त्रों और वास्तु के अनुसार चौकी हमेशा ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) में रखनी चाहिए।

एक साथ कितनी मूर्तियां रखी जा सकती हैं?

अधिकतम दो ही मूर्तियां या चित्र रखे जाने चाहिए। तीन या अधिक मूर्तियां अशुभ मानी जाती हैं।

कलश का सही स्थान क्या है?

कलश हमेशा मां की मूर्ति या तस्वीर के दाईं ओर रखा जाना चाहिए।