Radha Ashtami 2024 Niyam
Radha Ashtami Kab hai: राधा अष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण की प्रिय राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, जो कि गणेश चतुर्थी के चार दिन बाद आता है। इस बार 11 सितंबर को राधाष्टमी मनाई जाएगी। राधाष्टमी का पर्व खासतौर से मथुरा, वृंदावन, बरसाना आदि में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से राधा रानी की पूजा-अर्चना की जाती है और भगवान श्रीकृष्ण के साथ उनके प्रेम और भक्ति को याद किया जाता है। राधा अष्टमी का पर्व प्रेम, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, पूजा-पाठ करते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 10 सितंबर मंगलवार को रात 11 बजकर 11 मिनट से शुरू हो रही है और इस तिथि का समापन 11 सितंबर बुधवार को रात 11 बजकर 46 मिनट पर होगा। उदयातिथि के मुताबिक, राधा अष्टमी 11 सितंबर को मनाई जाएगी। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त 11 सितंबर को सुबह 11:03 से लेकर दोपहर 1:32 तक रेहगा।