नई दिल्ली। Maha Shivaratri Rashifal: ज्योतिष में कुल 12 राशियों को बताया गया है। राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। वहीं रोजाना राशिफल घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जानी है। इस दिन कई जातकों का भाग्योदय होगा। ज्योतिष के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन इन राशियों की किस्मत में चार चांद लगने वाले हैं।
महाशिवरात्रि के दिन मेष, वृष, मिथुन, कन्या और धनु राशियों के जातकों को शुभ फल मिलेगा। इन राशियों के जातकों की किस्मत में चार चांद लगेंगे और उन्हें धन-लाभ के साथ सफलता प्राप्त होगी।
मेष राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन शुभ रहेगा। उन्हें कार्यों में सफलता मिलेगी, नया वाहन या मकान खरीदने के योग हैं, और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
वृष राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन कैसा रहेगा?
वृष राशि के जातकों के लिए आने वाले 9 दिन अत्यधिक शुभ रहेंगे। उन्हें धन-लाभ होगा, जिससे उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और दांपत्य जीवन में भी सुख का अनुभव होगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन कैसा रहेगा?
मिथुन राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का समय बहुत शुभ रहेगा। वे धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं, और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन कैसा रहेगा?
कन्या राशि के जातकों के लिए 26 फरवरी का दिन शुभ रहेगा। उनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, नया कार्य शुरू करने के लिए समय उपयुक्त रहेगा, और नौकरी-व्यापार में तरक्की के योग बनेंगे।