इस हफ्ते इन राशि वालों का होगा बल्ले-बल्ले, जमकर बटोरेंगे पैसे, सावन माह से बदल जाएगी किस्मत

Ads

इस हफ्ते इन राशि वालों का होगा बल्ले-बल्ले, जमकर बटोरेंगे पैसे! luck of these zodiac signs will be change and rain money with sawan mahina

  •  
  • Publish Date - July 2, 2023 / 08:06 AM IST,
    Updated On - July 2, 2023 / 08:06 AM IST

zodiac signs will be change and rain money with sawan mahina

zodiac signs will be change and rain money with sawan mahina इस हफ्ते मंगल और बुध जैसे महत्‍वपूर्ण ग्रह गोचर हो रहे हैं। इन परिवर्तनों का असर लोगों के करियर और आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा। साथ ही इस हफ्ते सावन महीना भी शुरू हो रहा है और महादेव कुछ राशि वालों पर जमकर मेहरबान रहने वाले हैं।

मेष राशि : मेष राशि वालों यदि इस सप्ताह पूरे आत्‍मविश्‍वास से आगे बढ़ें, तो सफलता जरूर मिलेगी। बेवजह की चिंता से बचें। करियर के लिए समय अच्‍छा है। किस्‍मत का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।

Read More: 25 राज्यों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

zodiac signs will be change and rain money with sawan mahina वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह रिस्क लेने से बचना चाहिए। नया काम शुरू कर सकते हैं। घर में खुशियों भरा माहौल रहेगा। जीवन में किसी नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह शुभ समाचार मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन लाभ होगा। मेहनत का फल मिलेगा। किसी महिला से सपोर्ट मिलेगा।

Read More: सूर्य की तरह चमकेगा इन चार राशि वालों का भाग्य, करियर और व्यापार में मिलेगी तरक्की, होगी पैसों की बारिश 

कर्क राशि: कर्क राशि वालों को इस सप्ताह धैर्य से काम लें। सेहत का ध्‍यान रखें। वर्कप्‍लेस में कोई जिम्‍मेदारी मिल सकती है। पार्टनर से मनमुटाव हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले इस सप्ताह आलस का त्याग करें। साथ ही स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में रिश्‍ते बेहतर होंगे। आपका मन प्रसन्‍न रहेगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। ।

Read More: पूरे सावन भर इस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगा शाकाहारी खाना, तैयारी पूरी 

कन्या राशि: कन्या राशि वाले इस सप्ताह व्‍यस्‍त रहेंगे, पूरी ऊर्जा से काम में जुटना होगा। लिहाजा बेवजह समय ना गवाएं। ऑफिस में अहम निर्णय लेंगे और उसका लाभ होगा। कोई बड़ी उपलब्धि पाने का रास्‍ता साफ होगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों को इस सप्ताह बहुत काम रहेगा। इससे तनाव हो सकता है। हालांकि आपको कामों में सफलता मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन अच्‍छा रहेगा। बस कड़वा बोलने से बचें।

Read More: आज रायपुर और पाटन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम भूपेश बघेल, मिनट टू मिनट कार्यक्रम जानें यहां

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले भगवान पर भरोसा रखें और प्रयास करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी। काम आसानी से बनेंगे। लीडरशिप क्वालिटी की दम पर बड़े काम पूरे करेंगे। परिवार के साथ भी समय बिताएंगे।

धनु राशि : धनु राशि वाले सेहत को लेकर सावधानी बरतें। अपनों की बात सुनें और मानें। ऐसा करने से फायदे में रहेंगे। काम हड़बड़ी में ना करें, वरना गड़बड़ हो सकती है। यात्रा पर जा सकते हैं।

Read More: टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से नाराज क्रिकेटर ने लिया बड़ा फैसला, अब छोड़ेंगे देश! 

मकर राशि : मकर राशि वालों को यह सप्ताह बहुत लाभ देगा। हालांकि आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन आप अपने विवेक और सकारात्‍मक सोच की दम पर सफलता पा लेंगे। कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले तनाव से दूर रहें, वरना सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। अच्‍छा भोजन और सही लाइफस्‍टाइल अपनाएं। धर्म-कर्म में रुचि लें। यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि : मीन राशि वाले यह सप्ताह धैर्य से निकालें। एकदम से किसी पर भरोसा ना करें, बल्कि पूरी बात समझकर फिर अमल करें। निजी जीवन में खुशियां रहेंगी। भगवान का आशीर्वाद आपको संकटों से बचाएगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें