PM Kisan Yojana 16th Installment: कल आ रही है पीएम किसान की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस…

Ads

PM Kisan Yojana 16th Kist: PM Kisan Yojana 16th Installment: कल आ रही है पीएम किसान की 16वीं किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस...

  •  
  • Publish Date - February 27, 2024 / 07:43 PM IST,
    Updated On - February 27, 2024 / 07:45 PM IST

PM Samman Nidhi ki 22vi Kist Kab Aaegi: आज को किसानों को खुशियों की सौगात देंगे पीएम मोदी, अन्नदाताओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे पीएम सम्मान निधि का पैसा / Image: File

PM Kisan Yojana 16th Kist: नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त कल यानी 28 जनवरी को जारी होगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपए भेजे जाते हैं। किसानों के खाते में ये राशि हर 4 महीने के अंतराल में 3 किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। हर किस्त में 2,000 रुपए दिये जाते हैं।

Read more: Brijmohan Agrawal Mother Passed Away: नहीं रही कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां, पिछले कुछ दिनों से चल रही थी बीमार 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के भूलेखों का अंकन, बैंक खातों की आधार सीडिंग व पीएम किसान पोर्टल पर ईकेवाईसी का काम होना जरूरी है। इसके लिए किसान पंजीकरण करने के लिए आधिकारिक साइट pmkisan.gov.in की मदद ले सकते हैं।

अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं याद है तो आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाए। यहां आपको नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करना होगा। यहां आपको अपना मोबाइल नंबर और आधार नंबर डालना होगा। फिर कैप्चा कोड अंकित करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दिख जाएगा।

Read more: जल्द बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, खूब कमाएंगे धन-दौलत…

PM Kisan Yojana 16th Kist: पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp