Bhavantar Bhugtan Yojana: नए साल से पहले किसानों के बैंक खातों में पैसा.. CM आज जारी करेंगे इस योजना की राशि, जानें कितनी रकम आएगी अकाउंट में

Ads

Bhavantar Bhugtan Yojana 3rd Installment Credited: गौरतलब है कि सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। तब से अब तक मॉडल रेट में कई बार उतार -चढ़ाव देखा गया।

  •  
  • Publish Date - December 28, 2025 / 07:16 AM IST,
    Updated On - December 28, 2025 / 07:16 AM IST

Bhavantar Bhugtan Yojana 3rd Installment Credited || Image- IBC24 News File

HIGHLIGHTS
  • 3.77 लाख किसानों को होंगे 810 करोड़ ट्रांसफर
  • सोयाबीन का मॉडल रेट 4194 रुपये
  • MSP 5328 रुपये की सरकारी गारंटी

Bhavantar Bhugtan Yojana 3rd Installment Credited: रतलाम: नए साल 2026 की शुरुआत के पहले किसानों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल मध्य प्रदेश में सोयाबीन भावांतर योजना के तहत तीसरी किस्त का भुगतान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर यानी आज रतलाम के जावरा से किया जाएगा। कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से 3.77 लाख किसानों के खातों में 810 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे

भावांतर योजना 2025 के तहत सोयाबीन विक्रेता किसानों के लिए 22 दिसंबर को 4194 रुपए प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी किया गया है। यह मॉडल रेट उन किसानों के लिए है जिन्होंने अपनी सोयाबीन की उपज मंडी प्रांगणों में विक्रय की है। इस मॉडल रेट के आधार पर ही भावांतर की राशि की गणना की जाएगी। मॉडल रेट और न्यूनतम समर्थन मूल्य के भावांतर की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर है खरीद

Bhavantar Bhugtan Yojana 3rd Installment Credited: गौरतलब है कि सोयाबीन का पहला मॉडल रेट 7 नवंबर को 4020 रुपए प्रति क्विंटल जारी किया गया था। तब से अब तक मॉडल रेट में कई बार उतार -चढ़ाव देखा गया। 21 दिसंबर को 4193 रु प्रति क्विंटल का मॉडल रेट जारी हुआ था। राज्य सरकार की गारंटी है कि किसानों को हर हाल में सोयाबीन के न्यूनतम समर्थन मूल्य की 5328 रुपए प्रति क्विंटल की राशि मिलेगी।

क्या है भावान्तर योजना?

मध्यप्रदेश किसानों को उपज का उचित लाभ दिलवाने के लिए भावान्तर योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य है। पूर्व में गत 13नवंबर को पहली बार देवास से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोयाबीन भावांतर योजना में 1 लाख 33 हजार किसानों के खाते में 233 करोड रुपए की राशि अंतरित की थी। इसके बाद 24 नवंबर को दूसरी बार इंदौर जिले के गौतमपुरा से प्रदेश के 1.34 लाख पात्र किसानों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक से 249 करोड़ रुपये अंतरित किये। भावान्तर योजना के लिए प्रदेश में 9 लाख से अधिक किसानों ने सोयाबीन बेचने के लिए पंजीयन किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Q1. भावांतर भुगतान योजना की तीसरी किस्त कब जारी हुई?

तीसरी किस्त 28 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक से जारी की गई

Q2. तीसरी किस्त में कितने किसानों को लाभ मिला?

तीसरी किस्त में 3.77 लाख सोयाबीन विक्रेता किसानों को लाभ मिला है

Q3. सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य कितना तय है?

सरकार द्वारा सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5328 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है