Satna News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो से भी ज्यादा चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, लाखों में आंकी गई कीमत
Satna News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 किलो से भी ज्यादा चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, लाखों में आंकी गई कीमत

Satna News/ Image Credit: IBC24
- 35 लाख की चांदी के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई।
- महाकौशल एक्सप्रेस से संदिग्ध यात्री गिरफ्तार।
- आरोपी के पास से मिले 30 किलो 618 ग्राम चांदी।
सतना। Satna News: सतना रेलवे पुलिस द्वारा अवैध रूप से 35 लाख की चांदी के परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई को आज सुबह अंजाम दिया गया। दरअसल, महाकौशल एक्सप्रेस से एक संदिग्ध यात्री के उतरने की जानकारी सतना जीआरपी को मिली। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चैकिंग कर रही जीआरपी टीम ने तुरंत उक्त यात्री को रोका और पूछताछ की।
यात्री की पहचान पंकज सोनी पिता नवल किशोर सोनी के रूप में हुई जो मथुरा उत्तर प्रदेश का निवासी है। वह अपने साथ दो पिट्ठू बैग लिए हुए था। जब बैगों की तलाशी ली गई, तो उसमें कुल 30 किलो 618 ग्राम चांदी बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख 88 हजार रुपए आंकी गई। जब उक्त व्यक्ति से चांदी रखने व परिवहन करने के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
Satna News: ऐसे में रेलवे पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज करते हुए पूरी चांदी जब्त कर ली है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी किस उद्देश्य से और कहां ले जाई जा रही थी।
लेखक के बारे में
Web Title: Big action by police, accused arrested with more than 30 kg of silver, valued in lakhs
सतना
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm