Anupama written update 14th February 2026: कृति का झूठ हुआ बेनकाब ! अनुपमा देगी वसुंधरा को करारा जवाब, क्या मिल पायेगा कपिल को इंसाफ?

Anupama written update 14th February 2026: अनुपमा के आज के एपिसोड में, कृति के झूठ का होगा पर्दाफाश। अनुपमा की एंट्री करेगी कृति को चारों खाने चित..

Anupama written update 14th February 2026: कृति का झूठ हुआ बेनकाब ! अनुपमा देगी वसुंधरा को करारा जवाब, क्या मिल पायेगा कपिल को इंसाफ?

Anupama written update 14th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@SerialTwister

Modified Date: February 14, 2026 / 05:30 pm IST
Published Date: February 14, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कीर्ति का झूठ एक्सपोज़!
  • प्रेम-रही का प्यार खतरे में!

Anupama written update 14th February 2026: Starplus‘ में, दर्शकों का सबसे पसंदीदा टीवी शो ‘अनुपमा‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है जब प्रेम, गौतम की बातों से परेशान हो उठता है। राही, प्रेम से उसके गुस्से का कारण पूछती है और बताती है कि उसने उसे बहुत मिस किया। प्रेम कहता है कि उसने भी उसे बहुत मिस किया। राही, प्रेम की बेचैनी देखकर उससे सवाल करती है और उससे पूछती है कि क्या वह उससे कुछ छिपा रहा है तभी उसे याद आता है कि प्रेरणा ने राही से सच छिपाने के लिए कहा था।

Anupama Spoiler: क्या प्रेम, राही को बताएगा सच?

राही ज़ोर देकर कहती है कि उसे पिछली रात एक अजीब सा एहसास हुआ था, जैसे कुछ हुआ हो। प्रेम मानता है कि कुछ हुआ था। जब राही पूछती है कि क्या हुआ था तो प्रेम उसे गले लगा लेता है और कहता है कि इन्वेस्टर ने अब तक जवाब नहीं दिया है इसलिए वह परेशान है। राही कहती है कि इतनी से बात पर स्ट्रेस न ले, तभी प्रेम पूछता है कि क्या सच में उसे ये बात इतनी से लगती है?

राही को हुआ शक!

राही सोचती है कि क्या माही और गौतम, प्रेम को इसी बात पर चिढ़ा रहे थे तो उनकी तो खैर नहीं। प्रेम उसे रोकता है और उसे भरोसा दिलाता है कि वह कभी कुछ गलत नहीं करेगा। वह राही से पूछता है कि क्या उसे उस पर भरोसा है? राही कहती है कि सबसे ज्यादा, खुद से भी ज्यादा। वह उसे वहां के बारे में सब कुछ बताने को कहती है और प्रेरणा के लिए कहती है कि वह तो काम ही कर रही होगी। प्रेम, राही से पूछता है कि क्या उसे लगता है कि वह उससे कुछ छिपा सकता है? राही उसे अपने भरोसे का भरोसा दिलाती है।

इसी दौरान, कृति वसुंधरा, पराग व सभी घरवालों को बुलाती है। वह रो-रो कर अपना घाव दिखाती है और कपिल पर उसे मारने का इलज़ाम लगाती है वसुंधरा, कृति पर यकीन करती है प्रेम यह देख हैरान हो जाता है और सवाल करता है कि कपिल ऐसा कैसे कर सकता है। पराग गुस्सा हो जाता है।

Anupama Today’s full Episode: कृति ने कपिल पर लगाया इलज़ाम!

कपिल आगे आता है और अनुपमा की तरफ देखता है, पराग आगे आकर कपिल को मारने लगता है लेकिन कपिल कहता है कि उसके पास उसकी बेगुनाही का सबूत है। कपिल उसे एक वीडियो दिखाने की कोशिश करता है किन्तु वीडियो न मिलने के कारण वह उसे गुनहगार समझकर मारता है। कृति मन ही मन मुस्काती है क्योंकि वह वीडियो डिलीट कर चुकी होती है। अनुपमा बीच में आकर पराग को रोकती है।

कृति का हुआ पर्दाफाश!

अनुपमा कृति से कहती है कि उसने उसके जैसी औरत कभी नहीं देखी। कृति पूछती है मतलब, अनुपमा कहती है कि उसका मतलब था कि कैसे वो चुपचाप हिंसा सहती रही और घरेलु हिंसा के खिलाफ खड़े होने के लिए कोठरियों की भी तारीफ करती है। वह कहती है कि गुनहगार को बख़्शा नहीं जाना चाहिए। कृति यह सुन घबरा जाती है। फिर अनुपमा वीडियो चलाने के लिए कहती है कृति घबरा कर पूछती है कि यह सब क्या हो रहा है। अनुपमा उसे छुप कराती है और वीडियो चलता है जिसमें कृति, कपिल को मार रही है, और उसे झूठे आरोप में फ़साने के लिए धमका रही है। यह देखकर सब स्तब्ध रह जाते हैं।

Anupama Serial: अनुपमा ने कराई बोलती बंद!

अनुपमा बताती है कि उसने कपिल से कहा था कि वीडियो पहले उसे फॉरवर्ड करे। वसुंधरा इस बात को मानने से इंकार करती है और कहती है कि उसने खुद कपिल को कृति पर हाथ उठाते हुए है। कृति दावे के साथ कहती है कि ये वीडियो AI के ज़रिये बनाया गया है और फ्रॉड है। अनुपमा जवाब देती है कि फोरेंसिक लैब पता लगा सकती है कि ये वीडियो असली है या फ्रॉड, और पूछती है कि क्या उसे सब बेवकूफ लगते है? अनुपमा, कृति से कहती है कि ये वीडियो AI नहीं है बल्कि तुम AI हो ‘आधी इंटेलीजेंट’।

अनुपमा, कपिल से बैठने को कहती है। वसुंधरा, अनुपमा से कहती है कि उनके पारिवारिक मामलों में उसे दखल नहीं देना चाहिए। अनुपमा जवाब देती है कि डोमेस्टिक वोइलेंस सिर्फ एक घर तक ही सीमित नहीं है, जहाँ महिलाओं को सही इंसाफ मिल रहा है वहीं कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं। वह कहती है कि कपिल जैसे पुरुष, जो इन परिस्थितियों से गुज़रते हैं, डोमेस्टिक वायलेंस सहते हैं उन्हें शायद की कभी इंसाफ मिलता है।

प्रीकैप

वसुंधरा, इस बात को मानने से इंकार करती है कि कपिल घरेलू हिंसा सहता था। अनुपमा, कपिल के घाव दिखाकर कहती है कि न्याय का कोई जेंडर नहीं होता है, यदि कुछ गलत है तो फिर चाहे वो मर्द हो, औरत हो या बेज़ुबान जानवर वह उनके लिए भी उतना ही गलत है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.