Anupama written update: जान पर खेलकर, अनुपमा बचाएगी पाखी की इज़्ज़त! उठ गया दिवाकर की चौंका देने वाली सच्चाई पर से पर्दा, पाखी का दिल टूटा
Anupama written update: स्टारप्लस के टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों बहुत से ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। दिवाकर के प्यार में अंधी हुई पाखी की खुलेंगी आँखें, अनुपमा उठाएगी सच से पर्दा। देखना दिलचप होगा कि सच्चाई आने के बाद कैसा होगा...
Anupama 28th February written update/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @SerialTwister
- पाखी की आँखें खुल गईं!
- जान पर खेलकर माँ ने जीती जंग!
- बेटी के लिए माँ बन गई शेरनी!
Anupama written update: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में इन दिनों कई ट्विस्ट एन टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अनुपमा ने टीना और अर्जुन को सबक सीखा दिया है अब जल्द ही दिवाकर पर भी अनुपमा की नज़र पड़ने वाली है। जी हाँ अनुपमा अब हसमुख के साथ दिल्ली निकल चुकी है। वह दिवाकर को एक बच्चे के साथ खेलता हुआ देख चौंक जाएगी, ऐसे में अनुपमा कोई भी फैसला लेने से पहले, दिवाकर की सच्चाई जानने की कोशिश करेगी। अब अनुपमा, दिवाकर का पीछा करेगी और बात के पूरी तह तक जाकर इसके पीछे का सच पता करेगी कि ये सिर्फ उसका वहम है या वो सच में वह पाखी को धोखा दे रहा है।
Anupama Spoiler: अनुपमा ने दिवाकर के खिलाफ जुटाए सबूत!
अनुपमा, दिवाकर का पीछा करते हुए एक रेस्टोरंट में पहुंचेगी। वहां, वह उसी औरत से मिलेगी जिसके बच्चे को अनुपमा ने बचाया था। वह औरत अनुपमा को बताती है कि आज उसके बच्चे का बर्थडे है इसलिए वह उसके पति और बच्चे के साथ रेस्टोरंट आई है। वह उसे उसके पति यानी दिवाकर से मिलवाने की बात करती है लेकिन अनुपमा किसी बहाने से उसे इनकार कर देती है और बीवी, बच्चे के साथ दिवाकर की फोटो खींचती है। अनुपमा के दिल में उथल-पुथल चलती है कि शादीशुदा होने के बाद भी दिवाकर, पाखी और राही को आखिर क्यों फँसाना चाहता है? दूसरी ओर पाखी, दिवाकर के साथ अपनी शादी के सपने सजाती है।
पाखी हुई प्यार में अंधी!
दिवाकर, पाखी से मोटी रकम लेने के बाद कुछ दिनों के लिए गायब हो गया था। उस दौरान परिवार वालो ने पाखी को समझाने की बहुत कोशिश की, कि दिवाकर उसे धोखा दे रहा है वह उसके पैसे लेकर भाग चूका है। कुछ वक़्त तक तो पाखी को भी दिवाकर पर शक हुआ था लेकिन जैसे ही दिवाकर ने पाखी को कॉल किया, वह सब कुछ भूलकर फिर से उसके जाल में फंस गई।
Anupama: क्या दिवाकर की प्लानिंग होगी कामयाब?
पाखी फिर से दिवाकर पर भरोसा करने लगती है और उसके साथ शादी के सपने सजाने लगती है। अब दिवाकर ने पाखी की प्रॉपर्टी हथियाने की प्लानिंग शुरू कर दी है। अनुपमा जल्द ही पाखी और राही को दिवाकर की सच्चाई बताते हुए कहेगी कि दिवाकर पहले से शादीशुदा है और उसका पहले से एक बच्चा भी है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाखी को होगा अनुपमा की बातों पर विश्वास?
इन्हें भी पढ़ें:

Facebook


