Ganga Mai ki Betiyan: भवानीदेवी के सामने फूटा दुर्गावती के झूठ का घड़ा! क्या स्नेहा का बदला हुआ अवतार, जीत पाएगा भवानीदेवी का दिल?

Ganga Mai ki Betiyan: 'गंगा माई की बेटियाँ' के आगामी एपिसोड में स्नेहा एक बड़ी मुश्किल में फँसने वाली है, जहां भवानीदेवी के सामने खुलेगा अतीत का एक बड़ा राज़..

Ganga Mai ki Betiyan: भवानीदेवी के सामने फूटा दुर्गावती के झूठ का घड़ा! क्या स्नेहा का बदला हुआ अवतार, जीत पाएगा भवानीदेवी का दिल?

Ganga Mai ki Betiyan 1st August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

Modified Date: August 1, 2026 / 02:10 pm IST
Published Date: August 1, 2026 2:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • क्या स्नेहा के कर्म देंगे दुर्गावती के आरोपों का जवाब?
  • सिद्धू की रहस्यमयी खामोशी!

Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो गंगा माई की बेटियाँ के आगामी एपिसोड में स्नेहा के लिए एक और चुनौती भरा पल आने वाला है। भवानीदेवी को उस रसोईघर के बँटवारे की हक़ीक़त पता चल जाएगी, जिसकी वजह से दुर्गावती के परिवार में कभी बड़ी दरार पैदा हुई थी।

Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: भवानीदेवी के सामने आईं अतीत की बातें !

दुर्गावती भवानीदेवी को बताती है कि स्नेहा ने इस घर में आते ही किचन अलग कर दिया था। यह बात सुनकर भवानीदेवी स्तब्ध रह जाती है। उसका मानना है कि रसोई का बंटवारा ही परिवार के बंटवारे की वजह बनता है। इसलिए, जो लड़की परिवार को अलग कर दे, उसे वह कभी अपने घर की बहु नहीं मान सकती।

नज़ारा देखकर दुर्गावती रह गई दंग!

बिना एक पल भी गवाएं, सच्चाई जानने के लिए भवानीदेवी सीधे रसोई की ओर जाती है। गुस्से में वह “स्नेहा कुमारी” कहकर आवाज़ लगाती है क्योंकि उन्हें लगता है कि एक ही रसोई में दो अलग-अलग चूल्हे जल रहे होंगे। लेकिन, वहां का नज़ारा देखकर वह हैरान रह जाती है। वहां केवल एक ही किचन होता है, जिसमें स्नेहा पूरे परिवार के लिए खाना बना रही होती है। यह देखकर दुर्गावती भी दंग रह जाती है, क्योंकि अब वहां अलग रसोई जैसी कोई चीज़ नहीं थी।

Ganga Mai ki Betiyan 1st August 2026 written update: स्नेहा पर लगे आरोप!

दुर्गावती अब भी पूरी तरह, स्नेहा पर भरोसा नहीं करती। वह भवानीदेवी से कहती है कि वह जो सामने देख रही है उससे प्रभावित ना हो। वह स्नेहा पर आरोप लगाते हुए कहती है कि वह सिर्फ भवानीदेवी को प्रभावित करने से लिए एक अच्छी आदर्श बहु होने का नाटक कर रही है। दुर्गावती का दावा है कि स्नेहा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और अपनी ज़रूरत के हिसाब से ढोंग करना अच्छे से जानती है।

इस पूरे घटनाक्रम को सिद्धू ख़ामोशी से देख रहा होता है। वह मन में आशा करता है कि स्नेहा का अच्छा व्यवहार और उसके काम, दुर्गावती के आरोपों से ज़्यादा असरदार साबित होंगे।

स्नेहा पर टिकी भवानीदेवी की पैनी नज़र!

सीरियल के अगले पड़ाव में स्नेहा की एक नई परीक्षा देखने को मिलेगी, जहां वह यह साबित करने की कोशिश करेगी कि वह सच में बदल गई है, लेकिन दुर्गावती लगातार उस पर ऊँगली उठाती रहेगी। दोनों के बीच में फंसी, भवानी देवी बहुत ही सावधानी से स्नेहा के हर कदम को परखेंगी और अंततः यह तय करेंगी कि स्नेहा इस घर की बहु बनने के काबिल है या नहीं?

अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या भवानीदेवी, वाकई दुर्गावती की बातों पर यकीन कर लेंगी? या फिर स्नेहा की अच्छे और उसका बदला हुआ बर्ताव भवानीदेवी का दिल जीत लेगा? क्या स्नेहा, भवानीदेवी की कसौटी पर खरी उतर पाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.