Ganga Mai ki Betiyan: दुर्गावती का बदला हुआ पूरा! खतरे में पड़ी सिद्धू की जान, क्या स्नेहा मौत के जबड़े से निकाल बाहर लाएगी, सिद्धू की ज़िन्दगी?

Ads

Ganga Mai ki Betiyan: अब आगे के एपिसोड में यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि, तूफ़ान से कौन बच पायेगा? कहानी में जबरदस्त ट्रैक भी आ सकता है जिसमें दुर्गावती के सामने आ जाएगी, स्नेहा की पूरी सच्चाई...

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 01:54 PM IST

Ganga Mai ki Betiyan 7th April 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar

HIGHLIGHTS
  • क्या सिद्धू देख पाएगा दुर्गावती का असली चेहरा?
  • क्या स्नेहा बचा पाएगी सिद्धू की जान?

Ganga Mai ki BetiyanZee Tv‘ पर आ रहा शो ‘गंगा माई की बेटियां‘ में लगातार आ रहे ट्विस्ट एन टर्न ने दर्शकों के दिलों पर अपना राज जमा रखा है। आने वाला एपिसोड बहुत ही दिलचस्प मोड़ ले चूका है जहाँ दुर्गावती को, स्नेहा की किडनेपिंग की साजिश बहुत ही भारी पड़ने वाली है।

Ganga Mai ki Betiyan Spoiler: सिद्धू पर जानलेवा हमला!

एपिसोड की शुरुआत होती है जब पुजारी, सिद्धू को चेतावनी करता है कि कुछ गुंडे, उसपर हमला करने के लिए ट्रेन में चढ़े हैं, जिससे सिद्धू खतरे को भांप लेता है और सतर्क को जाता है। उसी दौरान, काली के गुंडे सिद्धू पर हमला करते हैं किन्तु सिद्धू भी उनका डट कर सामना करता है, साथ ही स्नेहा भी सिद्धू का बखूबी साथ देती है क्योंकि यह सिर्फ हाथापाई ही नहीं बल्कि स्वयं की जान बचाने की लड़ाई है। देखते ही देखते, यह लड़ाई जानलेवा हो जाती है।

गुंडों से लड़ते वक़्त काली सिद्धू पर, पीछे से आकर चाकू से हमला कर देता है और उसी दौरान, दुर्गावती के भेजे हुए आदमी, स्नेहा का अपहरण कर लेते हैं, सिद्धू को इसकी भनक भी नहीं पड़ती। मानो एक ही पल में सब बिखर जाता है।

दुर्गावती की साजिश हुई कामयाब!

अब बात सिर्फ गुंडों को रोकने या स्नेहा को बचाने की नहीं है क्योंकि सिद्धू अब खुद बुरी तरह से घायल हो चूका है। उसकी ताकत, उसका आत्मविश्वास अब जवाब दे देती है। सिद्धू और स्नेहा की लव-स्टोरी जैसे एक ही रात में तहस-नहस हो जाती है। सिद्धू गंभीर हालत में नीचे गिर पड़ता है किन्तु साँसे अभी भी चल रही होती है। दूसरी ओर, दुर्गावती की योजना कामयाब तो हो जाती है किन्तु स्नेहा भी इतनी जल्दी हार मानने वालो में से नहीं है वह स्वयं की रक्षा के लिए लड़ती है और बच निकलने की कोशिश भी करती है।

Ganga Mai ki Betiyan 7th April 2026 written update: स्नेहा का हुआ अपहरण!

दुर्गावती की सच्चाई जल्द ही सब के सामने आने वाली है किन्तु कहानी में मज़ा तो तब आएगा जब सिद्धू को पता चलेगा कि स्नेहा का अपहरण जानबूझकर किया गया था और किसके इशारे पर किया गया था…

गंगा को पता चलते ही उसे गहरा सदमा लगता है यह बात उसे भावात्मक रूप से तोड़ देती है क्योंकि अभी-अभी सिद्धू पर उसका विश्वास बना था, किन्तु अब दोनों की जान खतरे में होने से, परिवार में उथल-पुथल मच जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या स्नेहा सिद्धू की जान बचाने में सफल हो पाएगी?

हाँ, 7 अप्रैल के एपिसोड में स्नेहा अपना खून देकर सिद्धू की जान बचाने का बड़ा फैसला लेती है। हालांकि उसकी खुद की हालत नाजुक हो जाती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार सिद्धू अब खतरे से बाहर है।

सिद्धू की इस हालत के लिए दुर्गावती किसे जिम्मेदार मानती है?

दुर्गावती पूरी तरह से स्नेहा को ही दोषी मानती है। उसका तर्क है कि अगर स्नेहा परीक्षा देने की जिद न करती, तो सिद्धू उसे ले जाने के लिए घर से बाहर नहीं निकलता और यह हादसा कभी न होता।

क्या सिद्धू को खून देने के बाद दुर्गावती का दिल पिघल जाएगा?

पूरी तरह से नहीं। हालांकि दुर्गावती के मन में स्नेहा के इस निस्वार्थ त्याग को देखकर थोड़ी हलचल हुई है, लेकिन उसकी नफरत इतनी गहरी है कि वह अभी भी उसे घर की "अपशगुन" ही मान रही है।

गंगा (स्नेहा की माँ) को जब सिद्धू की हालत का पता चला तो उसकी क्या प्रतिक्रिया थी?

गंगा पूरी तरह टूट गई है। उसे न केवल सिद्धू की चिंता है, बल्कि वह अपनी बेटी स्नेहा के बलिदान को देखकर गर्व और दुख के दोराहे पर खड़ी है। वह अस्पताल में स्नेहा की ढाल बनकर खड़ी रही।