Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: वृंदा की खुशियों में ग्रहण लगाएगी मिताली! होली के एपिसोड में होगा धमाका, नोयना पर फूटेगा मिहिर का गुस्सा..

Ads

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: 'क्यूंकि सास भी कभी बहु थी' में होने वाला है जबरदस्त धमाका। मिहिर की ज़िन्दगी और वीरानी परिवार से नोयना होगी आउट। अब देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या मिहिर की तुलसी को मानने की कोशिशें होंगी कामयाब...

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 07:13 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 07:15 PM IST

KSBKBT 2 Spoiler/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Telly Tales

HIGHLIGHTS
  • वीरानी परिवार से नोयना का हुआ पत्ता कट !
  • क्या शान्ति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी?

Kyunki Saas bhi Kabhi Bahu thi 2: अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के जबरदस्त और दर्शकों के सबसे पसंदीदा शो ‘क्यूंकि सास भी कभी बहु थी 2‘ में इन दिनों धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। कहानी लगातार नए-नए मोड़ ले रही है जो कि दर्शकों को चौंका रही है। जहां एक तरफ खतरे से अनजान नोयना, मिहिर के साथ शादी के सपने देख रही है और होली के दौरान, मिहिर और तुलसी से जुड़ा सच सबके सामने आने वाला है वहीं दूसरी ओर वृंदा, वीरानी परिवार में अपनी आदर्श बहु की जगह बनाने और मज़बूत करने की कोशिश कर रही है लेकिन मिताली, वृंदा की राह में उलझनें पैदा करती नज़र आएगी।

KSBKBT 2 Spoiler: क्या तुलसी की शांति निकेतन में होगी वापसी?

दर्शकों के ज़हन में ये एक बात है और मज़ा तो तब आएगा जब वीरानी परिवार में होली के जश्न के दौरान, पूरे परिवार के सामने मिहिर-नोयना का 6 साल पुराना राज़ खुलेगा। क्या सच के खुलासा होने के पश्चात, तुलसी की नाराज़गी दूर कर पाएगा मिहिर? क्या तुलसी की शांति निकेतन में होगी वापसी?

वृंदा की राह में अड़चन बनेगी मिताली !

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वृंदा धीरे – धीरे परिवार में अपनी आदर्श बहु की छवि और ज़िम्मेदारियों को पूरा करने की कोशिशों में लगी होगी, क्योंकि वह चाहती है कि वीरानी परिवार उसे स्वीकारे और वह आदर्श बहु बनकर घर संभाले। लेकिन मिताली को यह एक फूटी आँख नहीं भाएगा कि वृंदा, वीरानी परिवार में अपनी जगह बना पाए। जिसके चलते वह वृंदा की राह में रोड़ा बनती नज़र आएगी और कई ऐसी अड़चनें पैदा करेगी जिससे वृंदा की छवि परिवार के सामने ख़राब हो जाए। तो अब आने वाले एपिसोड में वृंदा को खुद को साबित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

KSBKBT 2 Serial written update 5th March 2026: 6 साल पुराने राज़ से उठा पर्दा!

होली के दिन जब पूरा परिवार इकट्ठा होगा, तो मिहिर पहले की सब के सामने नोयना की सच्चाई और उसका झूठ सब के सामने लाने की तैयारियां कर लेता है। मिहिर, नोयना को सरप्राइज देने के नाम से, जब सब साथ में बैठकर पुरानी यादें ताज़ा करते है उसी दौरान मिहिर, नोयना और उसकी 6 साल पुरानी वीडियो भी चलाता है जिसे देख सब हैरान रह जाते है और नोयना के तो तोते उड़ जाते हैं। वह ये कहकर कि उसे यह वीडियो नहीं देखनी, वहां से उठकर जाने की कोशिश करती है लेकिन मिहिर उसका हाथ पकड़ लेता है और उसका रास्ता रोक लेता है। फिर मिहिर उसे कहता है कि सच्ची दोस्ती के नाम पर उसने इतना बड़ा झूठ बोलकर, उसे धोखा देकर, उसकी ज़िन्दगी और उसकी शादी बर्बाद कर दी।

नोयना को घर से धक्के मारकर निकालेगा मिहिर!

नोयना के पास अब कहने को कोई शब्द नहीं बचे क्योंकि उसे पता है कि अब वह बहुत ही बुरी तरह से फंस चुकी है। नोयना की बहन उसे बचाने की कोशिश करती है ये कह कर कि वह मिहिर से सच्चा प्यार करती है इसलिए उसने यह सब किया। यह भी कहती है कि यदि मिहिर ने उसका साथ छोड़ दिया तो वह कहाँ जायेगी? तो मिहिर का गुस्सा सातवे आसमान पर होता है और वह जवाब देता है कि “भाड़ में जाए”। जिसे सुनकर नोयना टूट जाती है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या आज के एपिसोड में मिहिर ने नोयोना को सच में घर से बाहर निकाला?

हाँ! मिहिर ने होली के मौके पर परिवार के सामने नोयोना के सारे झूठ और साजिशें एक्सपोज़ कीं। गुस्से में आकर उसने नोयोना को धक्के मारकर घर से बाहर फेंक दिया। नोयोना का पत्ता पूरी तरह कट गया, और परिवार अब उसकी साजिशों से आजाद हो रहा है। तुलसी आज

तुलसी मिहिर को माफ करेगी या नहीं? क्या वो शांतिनिकेतन वापस लौटेगी?

तुलसी अभी भी बहुत नाराज है और माफ करने में हिचकिचा रही है। मिहिर ने पुरानी यादों को ताजा किया, होली खेली और वादा किया कि सब ठीक हो जाएगा। लेकिन तुलसी का फैसला अभी पेंडिंग है – एपिसोड क्लिफहैंगर पर खत्म होता है, जहां मिहिर तुलसी को मनाने की पूरी कोशिश करता है।

होली के सीन में क्या हुआ? मिहिर-तुलसी के बीच क्या इमोशनल मोमेंट्स थे?

होली के रंगों में मिहिर तुलसी के साथ पुराने दिनों को याद करता है – वो पल जहां वो पहले होली खेलते थे। मिहिर भावुक हो जाता है और तुलसी को बताता है कि वो उसे कभी नहीं छोड़ेगा। ये सीन बहुत इमोशनल है, लेकिन नोयोना के एक्सपोज़ के साथ ड्रामा भी बढ़ता है।

मिताली का क्या रोल था आज के एपिसोड में? क्या वो वृंदा की राह में अड़चन बनी?

हाँ, मिताली ने वृंदा की खुशियों में जहर घोलने की कोशिश की और साजिशें चलाईं। लेकिन मुख्य फोकस नोयोना पर रहा। मिताली की चालें आगे की कहानी में और बड़ा ट्विस्ट ला सकती हैं।