Vasudha 14th July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Zee 5
Vasudha: ‘ZEE TV’ का सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आने वाले एपिसोड में भारी भावनात्मक टकराव देखने को मिलेगा, जहाँ देव एक ऐसा चौंकाने वाला कदम उठाता है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। जब देव, चंद्रिका पर वसुधा का कारोबार ख़राब करने का आरोप लगाता है, तो उसके बाद वह अपना आपा खो बैठता है और वह इस झगडे को सबसे दर्दनाक तरीके से ख़त्म करने का फैसला करता है।
अपनी पत्नी और माँ के बीच बढती रोज़-रोज़ की दूरियों से परेशान होकर, देव गुस्से से तमतमाते हुए वसुधा की फैक्ट्री में जाता है और वहां पर रखी हुईं अचार की बोतलें और दूसरा सामान तोड़ने लगता है। यह देखकर वसुधा पूरी तरह से टूट जाती है और लाचार होकर अपनी आँखों के सामने अपनी मेहनत और अपने सपनों को बिखरते हुए देखती रहती है।
देव गुस्से से चिल्लाते हुए कहता है कि जिस वजह से चंद्रिका को इतना नीचे गिरा पड़ा, वह खुद उस वजह को हमेशा के लिए ख़त्म कर देगा। उसके मुताबिक वसुधा का कारोबार ही परिवार की हर समस्या की असली जड़ है, इसलिए वह इस बिज़नेस को बंद करके उस जड़ को ही उखाड़ फेंकेगा, और घोषणा करता है कि आज से वसुधा का “रजवाड़ी चटका” बंद..
कहानी में भावनात्मक ड्रामा तब और बढ़ जाता है जब देव चंद्रिका की तरफ मुड़कर, कड़वे स्वर में पूछता है कि “क्या अब वह खुश है”? उसके लहज़े से साफ़ पता चलता कि वसुधा की ज़िन्दगी में आई हुई हर परेशानी के लिए, वह चंद्रिका को ही ज़िम्मेदार मान रहा है।
अब आगामी एपिसोड में परिवार के भीतर एक ऐसा टकराव देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी.. क्योंकि देव के गुस्से और जल्दबाज़ी में लिया गया निर्णय न ही सिर्फ वसुधा के कारोबार को बल्कि उस अटूट भरोसे को भी ख़त्म कर सकता है जो पूरे चौहान परिवार को एक डोर में बांधे रखता था..
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या वसुधा सब कुछ बर्बाद होने से पहले, देव को रोक पाएगी? क्या चंद्रिका आख़िरकार वसुधा का बार-बार इम्तेहान लेने की वजह बता पाएगी? या फिर कोई ऐसा सच है जो अभी भी सामने आना बाकी है..