कांग्रेस नेता खुर्शीद हताश हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए:विजयवर्गीय

Ads

कांग्रेस नेता खुर्शीद हताश हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए:विजयवर्गीय

  •  
  • Publish Date - August 7, 2024 / 06:05 PM IST,
    Updated On - August 7, 2024 / 06:05 PM IST

भोपाल, सात अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए बुधवार को उन्हें ‘हताश’ करार दिया।

मंगलवार रात एक पुस्तक के विमोचन समारोह में खुर्शीद ने कहा, ‘‘ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है।’’

बांग्लादेश में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा।

खुर्शीद की टिप्पणी पर विजयवर्गीय ने कहा, “उन्हें समझना चाहिए कि यह (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी का देश है। यह भारत है। बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश करने वाले ऐसे हताश नेताओं को शर्म आनी चाहिए।”

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जो लोग पाकिस्तान का चेहरा बनकर काम कर रहे थे, वे अब भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान के हालात को समझ गए हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा, ‘भारत एक मजबूत देश है और इसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत मजबूत नेता हैं। इसलिए भारत में इस तरह की अराजकता की बात करना निंदनीय है।”

खुर्शीद ने यह टिप्पणी शिक्षाविद मुजीब-उर-रहमान की किताब ‘शिकवा-ए-हिंद: द पॉलिटिकल फ्यूचर ऑफ इंडियन मुस्लिम्स’ के विमोचन के मौके पर की।

भाषा दिमो नोमान

नोमान