Katihar Junction Cucumber Viral Video / Image Source : X
नई दिल्ली : Katihar Junction Cucumber Viral Video सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने रेल यात्रियों के बीच डर का माहौल पैदा कर दिया है। यहाँ एक महिला यात्रियों को बेचने से पहले खीरे को गहरे हरे रंग के केमिकल में डुबोती नजर आ रही हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Shocking visuals from Katihar Junction railway station are going viral on social media, where women were allegedly seen dipping cucumbers in green chemical color to make them look fresh and attractive before selling them to passengers.
The video has sparked serious concerns over… pic.twitter.com/WRLo5AnZmh— The Nalanda Index (@Nalanda_index) May 8, 2026
यह चौंकाने वाला मामला कटिहार जंक्शन रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि खीरे को ताजा और आकर्षक दिखाने के लिए उसे एक बाल्टी में रखे हरे केमिकल के घोल में भिगोया जा रहा है। Adulterated Cucumber Video स्टेशन पर खीरा बेचने वाली इन महिलाओं की यह करतूत कैमरे में कैद हो गई है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है।
Social Media Viral News. इस वीडियो के सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता (Food Safety and Hygiene) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखकर काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना है कि महज थोड़े से मुनाफे के लिए यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है।