रायपुर। छत्तीसगढ़ में करीब-करीब कोरोना वायरस काबू में आ रहा है। धीरे-धीरे कम हो रहे कोरोना मरीजों की संख्या के बीच रविवार देर रात राहत की रिपोर्ट सामने आई। मरीजों की संख्या कम होने के साथ बीते 24 घंटे में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। सामने आए आंकड़े को देखने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लगता है कि अब कोरोना काबू में आ रहा है। वहीं लोगों को अभी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। दूसरी ओर राहत की बड़ी खबर यह है कि छत्तीसगढ़ का नारायणपुर जिला जल्द ही कोरोना मुक्त होने वाला है। यहां अब सिर्फ एक मरीज बचा है।
Read More News: टारगेट पूरा करने किया जा रहा पड़ोसी राज्य की महिलाओं की नसबंदी, जानिए क्या है पूरा मामला
राजधानी में मिला था पहला केस
राजधानी रायपुर में सबसे पहले कोरोना मरीज की पुष्टि हुई। 18 मार्च को विदेश से लौटी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई थी। कोरोना की दस्तक से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। इस बीच कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़ों के बाद अब रोजाना नए मरीजों के आंकड़ों में तेजी से कमी आ रही है। 2021 के शुरूआत से प्रदेश में मरीजों की संख्या कम हो रही है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3039 हो गई है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 9 हजार 373 संक्रमित संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं मौत का आंकड़ा 3777 है।
Read More News: महिला के कंधे पर लड़के को बैठाकर तीन किलोमीटर तक निकाला जुलूस, देखिए वीडियो
नारायणपुर में सबसे कम 2 मरीजों मौत
छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 54 हजार 682 केस सामने आए। यहां मौत का आंकड़ा भी सबसे ज्यादा 795 है। दूसरी ओर नारायणपुर में भले ही कोरोना मरीज के आने के मामले में दूसरा हो, लेकिन यहां मौत का आंकड़ा सबसे कम है। अब तक दो मरीजों की मौत हुई है। वहीं अब जिले में सक्रिय मरीज की संख्या एक है। एक मरीज के स्वस्थ होते ही नारायणपुर जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा। बता दें कि जिले में बीते 6 दिनों से कोई नया केस नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 1965 मरीजों की पुष्टि हुई हैं। प्रदेश में गैरेला पेंड्रा मरवाही जिले में सबसे कम 1498 केस सामने आए हैं। वहीं अब तक 10 मरीजों की मौत हुई। यहां सक्रिय मरीजों की संख्या 8 है। बता दें कि जिले में बीते 5 दिनों से नया केस सामने नहीं आया हैं।
Read More News: स्पीकर चरणदास महंत ने बिसाहूदास महंत स्मृति यात्री प्रतिक्षालय का किया लोकार्पण, कल सिद्धबाबा मंदिर का करेंगे
सीएम ने कहा- काबू में आ रहा कोरोना, लेकिन…
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर लिखा है कि लगता है कि अब कोरोना काबू में आ रहा है। आज शुभ समाचार मिला कि कोरोना से किसी की मृत्यु नहीं हुई है। कोरोना से लगातार लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत और लगन को सलाम। पर याद रहे, हमें सावधानी लगातार रखना है।
घट रहे केस
छत्तीसगढ़ में साल 2021 की शुरूआत के साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग जैसे बड़े शहरों में जहां केस सैकड़ों में मिल रहे थे वहीं अब आंकड़ा दहाई तक पहुंच गया। दूसरी ओर तेजी से मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं अब मौत के आंकड़ों भी कमी आ रही है। प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, राजनांदगांव के अलावा एक दो जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों में कोरोनो के केस 10 के अंदर तक मिल ही रहे हैं।
Read More News: शराब, मौत और सियासत! पहले उज्जैन फिर मुरैना और अब छतरपुर.