भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 रद्द

Ads

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां टी20 रद्द

  •  
  • Publish Date - June 19, 2022 / 09:51 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

बेंगलुरू, 19 जून (भाषा) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां खेला जाने वाला पांचवां और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया।

मैच की शुरुआत से पहले हुई बारिश के कारण मुकाबला 50 मिनट के विलंब से शुरू हुआ और भारतीय पारी में 3.3 ओवर के खेल के बाद दोबारा बारिश आ गई और मैच रद्द करना पड़ा।

भारत ने बारिश के कारण खेल रोके जाने तक दो विकेट पर 28 रन बना लिए थे।

भाषा सुधीर

सुधीर