भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता

Ads

भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव ने महिलाओं के 53 किलो वर्ग में रजत पदक जीता

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 07:26 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 07:26 PM IST

ग्लास्गो, 27 जुलाई (भाषा) एशियाई चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में महिलाओं के 53 किलो वर्ग में सोमवार को रजत पदक जीता ।

ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 88 किलो और क्लीन एंड जर्क में 111 किलो समेत कुल 199 किलो वजन उठाया ।

नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला ने 206 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता । उन्होंने स्नैच में 93 किलो और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो वजन उठाया ।

कनाडा की रेबेका ग्राउल ने 178 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द