आरोन राय ने मर्टल बीच क्लासिक में बढ़त बनाई
आरोन राय ने मर्टल बीच क्लासिक में बढ़त बनाई
मर्टल बीच (अमेरिका), नौ मई (भाषा) आरोन राय ने अपने दूसरे नौ होल में चार बर्डी लगाकर चार अंडर 67 का स्कोर बनाया जिससे उन्होंने मर्टल बीच क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली।
राय (65-67) का कुल स्कोर अब 10 अंडर है। उन्होंने ब्रांट स्नेडेकर (67-66) मार्क हबर्ड (66-67) पर एक शॉट की बढ़त हासिल कर ली है। स्नेडेकर और हबर्ड नौ अंडर के कुल स्कोर के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।
मर्टल बीच का विजेता अगले सप्ताह होने वाली पीजीए चैंपियनशिप में प्रवेश पा सकता है, बशर्ते वह पहले से ही इसके लिए योग्य न हो। राय को उनकी विश्व रैंकिंग के आधार पर विशेष निमंत्रण मिला है। वह विश्व रैंकिंग में 42वें स्थान पर हैं और मर्टल बीच में शीर्ष 50 खिलाड़ियों में शामिल एकमात्र खिलाड़ी हैं।
वह यहां तीन साल में दूसरी बार खिताब जीतने की कोशिश में हैं।
भाषा
पंत
पंत

Facebook


