Abhishek Sharma T20 World Cup 2026/Image Credit: IBC24.in
Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: नई दिल्ली: टीम इंडिया का एक ऐसा खिलाड़ी जिसके मैदान पर उतरते ही गेंदबाज कांपने लगते हैं, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस बल्लेबाज कोबुरे समय का सामना करना पड़ा। हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के टी20 में ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की। अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीन बार जीरो पर आउट हुए हर कोई उनके प्रदर्शन को लेकर चर्चा कर रहा था, लेकिन फिर आया टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल और इस मुकाबले में अभिषेक ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
दरअसल, अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में कमाल प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों में 52 रन बनाए। (Abhishek Sharma T20 World Cup 2026) अपनी इस पारी में अभिषेक ने 3 छक्के और 6 चौके लगाए। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन और शिवम दुबे की दमदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 255 रनों का विशाल स्कोर बनाया और 96 रनों से मैच जीता। इस जीत के बाद अभिषेक शर्मा पर एक बड़ा खुलासा हुआ है। अभिषेक शर्मा ने बताया कि फाइनल मैच में वो अपने नहीं बल्कि किसी और के बैट से खेल रहे थे। उन्होंने दूसरे खिलाड़ी से बल्ला उधार लेकर बैटिंग की।
Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया कि, उन्होंने शिवम दुबे के बल्ले से फाइनल में बैटिंग की। उन्होंने कहा, ‘आज मैंने शिवम दुबे के बल्ले से बैटिंग की। सुबह मुझे लगा कि कुछ अलग करना चाहिए, गिल साथ था नहीं तो मैं दुबे के पास गया और उनका बैट पकड़ लिया। थैंक यू दुबे।’
अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में महज 18 गेंदों में अर्धशतक ठोका। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे तेज अर्धशतक अपने नाम किया। अभिषेक ने सैमसन के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी की जिसने भारत की खिताबी जीत की आधारशिला रखी। हालांकि अभिषेक शर्मा के लिए ये टूर्नामेंट बेहद खराब रहा। (Abhishek Sharma T20 World Cup 2026) दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में महज 17.6 की औसत से 141 रन बनाए। ये खिलाड़ी 3 बार जीरो पर आउट हुआ। बल्लेबाजों में सबसे कम बैटिंग एवरेज अभिषेक शर्मा की रही। हालांकि खिताबी भिड़ंत में अभिषेक शर्मा ने अपना दम दिखाया और मैच में अहम भूमिका अदा की।
इन्हे भी पढ़ें:-