अदिति क्रीकहाउस ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर

Ads

अदिति क्रीकहाउस ओपन में संयुक्त 12वें स्थान पर

  •  
  • Publish Date - September 6, 2021 / 02:43 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

आहुस ( स्वीडन), छह सितंबर ( भाषा ) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक क्रीकहाउस लेडी ओपन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में मिश्रित प्रदर्शन के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर रही ।

तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही अदिति ने पांच बर्डी लगाये लेकिन तीन बोगी और एक डबल बोगी किया ।

इससे पहले त्वेसा मलिक कट में प्रवेश नहीं कर सकी थी ।

स्वीडन की माजा स्टार्क ने चार शॉट के अंतर से टूर्नामेंट जीता । पिछले महीने ही पेशेवर गोल्फ में पदार्पण करने वाली इस खिलाड़ी ने एक अंडर 71 और कुल नौ अंडर स्कोर किया । स्वीडन की ही लिन ग्रांट दूसरे स्थान पर रही ।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द