अदिति मीजर एपीजीए क्लासिक में कट से चूकी

Ads

अदिति मीजर एपीजीए क्लासिक में कट से चूकी

  •  
  • Publish Date - June 18, 2022 / 03:31 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

बेलमोंट, 18 जून (भाषा) भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का बेहतर स्कोर किया लेकिन उनका यह प्रयास यहां ‘मीजर एलपीजीए क्लासिक’ टूर्नामेंट में कट हासिल करने के लिए काफी साबित नहीं हुआ।

अदिति को शुरुआती दौर में 75 के खराब स्कोर का खामियाजा भुगतना पड़ा। दो दौर के बाद उनका कुल स्कोर ईवन पार का रहा जबकि दो अंडर तक स्कोर करने वाले खिलाड़ियों ने कट में जगह बनायी।

अदिति संयुक्त रूप से 91वें स्थान पर रही और इस सत्र में वह 12 टूर्नामेंटों में चौथी बार कट में जगह बनाने से चूकी हैं।

भाषा आनन्द मोना

मोना