आडवाणी, श्रीकृष्णा विश्व स्नूकर नॉकआउट में

Ads

आडवाणी, श्रीकृष्णा विश्व स्नूकर नॉकआउट में

  •  
  • Publish Date - November 14, 2023 / 11:51 AM IST,
    Updated On - November 14, 2023 / 11:51 AM IST

नयी दिल्ली, 14 नवंबर ( भाषा ) भारत के शीर्ष बिलियडर्स और स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी दोहा में आईबीएसएफ विश्व 6 रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के नॉकआउट में पहुंच गए ।

अब तक 20 से अधिक विश्व खिताब जीत चुके आडवाणी को टूर्नामेंट में तीसरी वरीयता मिली है ।

ड्रॉ के दूसरे हाफ में गत चैम्पियन श्रीकृष्णा एस और पूर्व विश्व चैम्पियन ईरान के आमिर सरखोश हैं ।

आडवाणी ने 4 . 1, 4 . 0 से जीत दर्ज करके ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि श्रीकृष्णा ने एक फ्रेम गंवाया । उन्हें नॉकआउट में एक दौर अतिरिक्त खेलना पड़ा । आडवाणी को बाय मिला था और वह सीधे अंतिम 16 में पहुंचे ।

भाषा

मोना

मोना