बेंगलुरु, दो नवंबर (भाषा) तीन बार के चैंपियन पंकज आडवाणी सोमवार से दोहा में शुरू हो रही आईबीएसएफ विश्व स्नूकर चैंपियनशिप में भारत की चुनौती की अगुआई करेंगे।
पुरुषों की प्रतियोगिता दो चरण (तीन से छह नवंबर और सात से 13 नवंबर) में होगी जिसमें शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी सीधे दूसरे चरण में जाएंगे।
पारस गुप्ता, ध्वज हारिया, मलकीत सिंह और मोहम्मद हुसैन अंतिम चरण में आडवाणी और बृजेश दमानी के साथ शामिल होने की कोशिश करेंगे।
शुक्रवार से शुरू होने वाली महिलाओं की प्रतियोगिता में मौजूदा राष्ट्रीय 6 रेड चैंपियन कीर्तना पांडियन और नताशा चेतन सहित छह भारतीय खिलाड़ी खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।
भारतीय टीम:
पुरुष: पंकज आडवाणी, बृजेश दमानी (दोनों चरण दो), पारस गुप्ता, ध्वज हारिया, मलकीत सिंह, मोहम्मद हुसैन।
महिलाएं: अनुपमा रामचंद्रन, अमी कमानी, कीर्तना पांडियन, नताशा चेतन, आन्या पटेल, श्रुति एल।
कोच: अशोक शांडिल्य
भाषा सुधीर नमिता
नमिता