मोहाली, 11 जनवरी (भाषा) अफगानिस्तान ने गुरुवार को यहां तीन मैच की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद भारत के खिलाफ पांच विकेट पर 158 रन बनाये।
अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी 42 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 29 और कप्तान इब्राहिम जदरान ने 25 रन का योगदान दिया।
भारत के लिए मुकेश कुमार और अक्षर पटेल ने दो जबकि शिवम दूबे ने एक विकेट प्राप्त किया।
भाषा नमिता
नमिता