Afghanistan vs New Zealand Today Match Full Highlights || Image- ESPN Cricket File
चेन्नई: टिम सीफर्ट के तेजतर्रार अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने आईसीसी टी20 विश्व कप के ग्रुप डी मैच में रविवार को अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। (Afghanistan vs New Zealand Today Match Full Highlights) 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
न्यूजीलैंड की जीत के नायक सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर टिम सीफर्ट रहे, जिन्होंने 42 गेंदों में तीन छक्कों और सात चौकों की मदद से 65 रन बनाए। दूसरे ओवर में 14 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद सीफर्ट ने ग्लेन फिलिप्स (42 रन, 25 गेंद) के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 74 रन की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूती दी।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को स्पिनर मुजीब उर रहमान ने शुरुआती झटका दिया, जिन्होंने दूसरे ओवर में फिन एलेन (1) और रचिन रविंद्र (0) को लगातार गेंदों पर बोल्ड किया। इसके बाद सीफर्ट और फिलिप्स ने पारी संभाली। फिलिप्स ने कप्तान राशिद खान की गेंदों पर आक्रामक शॉट लगाए, हालांकि राशिद ने उन्हें बोल्ड कर साझेदारी तोड़ी। इसके बावजूद मार्क चैपमैन (28), डेरिल मिचेल (नाबाद 25) और कप्तान मिचेल सेंटनर (नाबाद 17) ने टीम को जीत तक पहुंचाया।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने छह विकेट पर 182 रन बनाए। गुलबदिन नायब ने 35 गेंदों में चार छक्कों और तीन चौकों की मदद से 63 रन की शानदार पारी खेली। (Afghanistan vs New Zealand Today Match Full Highlights) उन्होंने सेदिकुल्लाह अटल (29 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 79 रन की साझेदारी की, जिससे अफगानिस्तान की पारी को मजबूती मिली।
अफगानिस्तान की शुरुआत सतर्क रही और पावर प्ले में टीम ने दो विकेट पर 44 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज (27) अच्छी लय में दिखे लेकिन लॉकी फर्ग्युसन की धीमी गेंद पर बोल्ड हो गए। फर्ग्युसन ने इब्राहिम जादरान (10) को भी आउट किया। न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाया, हालांकि अंतिम पांच ओवरों में अफगानिस्तान ने 52 रन जोड़कर स्कोर 180 के पार पहुंचाया।
गुलबदिन ने 29 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और दरवेश रसूली (20) के साथ तेजी से रन जोड़े, लेकिन 18वें ओवर में उनके आउट होने से रन गति प्रभावित हुई। अजमतुल्लाह उमरजई (14) ने दो छक्के लगाकर टीम को 182 रन तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्युसन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 40 रन देकर दो विकेट लिए।
Batting sets the platform as New Zealand claim victory in their #T20WorldCup opener 💪
📝: https://t.co/Us7LHhwDu6 pic.twitter.com/8SFa19vpjP
— ICC (@ICC) February 8, 2026