एआईएफएफ ने आईएसएल समेत क्लब प्रतियोगिता के व्यावसायिक अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

Ads

एआईएफएफ ने आईएसएल समेत क्लब प्रतियोगिता के व्यावसायिक अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित कीं

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 06:27 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 06:27 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने सोमवार को 2026-2027 सत्र से शुरू होकर कम से कम 15 साल के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों की क्लब प्रतियोगिताओं के व्यावसायिक अधिकारों के लिए बोलियां आमंत्रित कीं।

एआईएफएफ ने पुरुषों और महिलाओं की क्लब प्रतियोगिता से जुड़ी बोली के लिए दो पैकेज पेश किए हैं।

पैकेज ए में इंडियन सुपर लीग (या शीर्ष पुरुष लीग) और फेडरेशन कप ( शीर्ष कप प्रतियोगिता) शामिल हैं।

पैकेज बी में इंडियन वुमैन्स लीग (आईडब्ल्यूएल), आईडब्ल्यूए 2 शामिल हैं जिसमें बोलीदाता की इच्छा के अनुसार महिला फेडरेशन कप भी मौजूद है जिसे आगे शुरू करने की संभावना है।

हाल में आई लीग को नए नाम इंडियन फुटबॉल लीग से शुरू किया गया है जिसके व्यावसायिक अधिकारों की बोली को प्रस्ताव के अनुरोध (आरएफपी) में शामिल नहीं किया गया।

एआईएफएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘हम कम से कम 15 साल के लिए व्यावसायिक अधिकार देना चाहते हैं। अगर बोलीदाता सहमत हो तो इसे 20 साल के लिए भी किया जा सकता है, यह भी एक विकल्प है। ’’

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द