अल-साद ने रोनाल्डो के बिना खेल रहे अल-नासर को हराकर एशियाई चैंपियंस लीग के प्लेऑफ़ में जगह बनाई

Ads

अल-साद ने रोनाल्डो के बिना खेल रहे अल-नासर को हराकर एशियाई चैंपियंस लीग के प्लेऑफ़ में जगह बनाई

  •  
  • Publish Date - December 3, 2024 / 01:24 PM IST,
    Updated On - December 3, 2024 / 01:24 PM IST

रियाद (सऊदी अरब), तीन दिसंबर (एपी) कतर के क्लब अल-साद ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना खेल रहे सऊदी अरब के क्लब अल-नासर को 2–1 से हराकर एएफसी चैंपियंस लीग एलीट फुटबॉल टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह बनाई।

अल-नासर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था इसलिए उसने पिछले तीन मैच में पांच गोल करने वाले रोनाल्डो को इस मैच में विश्राम दिया। इस दिग्गज फुटबॉलर ने बाहर बैठकर यह मैच देखा।

अल-साद ने मध्यांतर के आठ मिनट बाद अकरम अफीफ के गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। निर्धारित समय का खेल समाप्त होने में जब केवल 10 मिनट का समय बचा था तब रोमेन सैस ने आत्मघाती गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

कतर की टीम को हालांकि इंजरी टाइम में पेनल्टी मिली जिसे अल्जीरिया के एडम ओनास ने गोल में बदल दिया।

एपी पंत

पंत