गुरूग्राम, 16 दिसंबर ( भाषा ) अमनदीप द्राल ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के नौवें चरण के पहले दौर के बाद संयुक्त बढत बना ली ।
सातवां और आठवां चरण जीतने वाली अमनदीप ने आखिरी होल पर बर्डी लगायी । वह वाणी कपूर के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही ।
रिद्धिमा दिलावारी इवन पार 72 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही । वहीं त्वेसा मलिक और हिताशी बख्शी संयुक्त चौथे स्थान पर रहीं ।
भाषा
मोना पंत
पंत