पणजी, 18 जुलाई (भाषा) भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा ने प्रिथिका पावाडे को सीधे गेमों में हराकर अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स को अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) में पीबीजी पुणे जगुआर्स पर 10-5 की शानदार जीत दिलाई।
इस जीत के साथ अहमदाबाद की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई।
एड्रियन रासेनफोस ने स्नेहित सुरवाज्जुला को हराकर अहमदाबाद को शानदार शुरुआत दिलाई रासेनफोन ने कड़े मुकाबले में 11-8, 6-11, 11-8 से जीत दर्ज की।
इसके बाद सोफिया पोलकानोवा ने बेहद रोमांचक मुकाबले पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए दीया चितले को 4-11, 11-10, 11-10 से हराया।
मिश्रित युगल में पायस जैन और पोलकानोवा की जोड़ी ने भी शानदार वापसी करते हुए 9-11, 11-6, 11-7 से जीत दर्ज कर अहमदाबाद की बढ़त और मजबूत कर दी।
पुणे के उमर अस्सार ने पुरुष एकल में पायस जैन को 11-6, 7-11, 11-9 से हराकर अपनी टीम की उम्मीदें बरकरार रखीं।
मनिका ने हालांकि कोई चूक नहीं की अपना दबदबा कायम करते हुए प्रिथिका को 11-8, 11-7, 11-8 से हराकर अहमदाबाद एपीएल पाइपर्स की 10-5 से शानदार जीत पर मुहर लगा दी।
भाषा
आनन्द नमिता
नमिता