अमनदीप ने चार शॉट की बढ़त बनायी

Ads

अमनदीप ने चार शॉट की बढ़त बनायी

  •  
  • Publish Date - March 7, 2024 / 06:47 PM IST,
    Updated On - March 7, 2024 / 06:47 PM IST

गुरुग्राम, सात मार्च (भाषा) भारतीय महिला गोल्फर अमनदीप द्राल ने गुरुवार को यहां हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के पांचवें चरण के तीसरे दिन तीन बोगी से शुरूआत से बीती रात की बढ़त गंवाने के बाद अंत में वापसी करते हुए चार शॉट की बढ़त हासिल की।

अमनदीप का कुल स्कोर नौ अंडर 207 का है जिससे वह दूसरे स्थान पर मौजूद गौरिका बिश्नोई पर बढ़त बनाये हैं। 19 लाख रुपये की पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट में गौरिका का कुल स्कोर पांच अंडर 211 है।

खुशी खानिजाऊ ने दिन का सर्वश्रेष्ठ 69 का कार्ड खेला जिससे वह चार अंडर 212 के कुल स्कोर से तीसरे स्थान पर पहुंच गयी हैं।

अमनदीप ने पहले तीन होल में बोगी के बाद दो बर्डी लगायी।

हिताशी बख्शी इवन पार 216 के स्कोर से चौथे स्थान पर हैं।

भाषा नमिता मोना

मोना