अमरिंदर सिंह ने पांच सत्र के बाद मुंबई सिटी का साथ छोड़ा

Ads

अमरिंदर सिंह ने पांच सत्र के बाद मुंबई सिटी का साथ छोड़ा

  •  
  • Publish Date - May 31, 2021 / 08:26 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

मुंबई, 31 मई (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी एफसी ने पुष्टि की गोलकीपर अमरिंदर सिंह सोमवार को अनुबंध समाप्त होने के बाद टीम को छोड़ देंगे।

यहां जारी मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार यह 27 वर्षीय गोलकीपर पांच सत्र तक क्लब के साथ जुड़ा रहा।

अमरिंदर सात सितंबर 2016 को बेंगलुरू एफसी से ऋण पर मुंबई सिटी से जुड़े थे। उन्होंने उसी वर्ष नवंबर में एफसी गोवा के खिलाफ क्लब की तरफ से अपना पहला मैच खेला था।

माहिलपुर में जन्में अमरिंदर ने मार्च 2018 में क्लब के साथ तीन साल का अनुबंध किया था। वह टीम के कप्तान भी रहे। उन्होंने मुंबई सिटी की तरफ से 84 मैच खेले जो कि इस क्लब के लिये रिकार्ड है।

भाषा पंत

पंत