पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक अधिकारी फीजी के ओलंपिक दल से बाहर

Ads

पॉजिटिव पाये जाने के बाद एक अधिकारी फीजी के ओलंपिक दल से बाहर

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 05:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:14 PM IST

वेलिंगटन, आठ जुलाई( एपी ) फीजी ओलंपिक टीम के साथ तोक्यो आने वाले एक अधिकारी को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये जाने के बाद बाहर कर दिया गया है ।

फीजी खेल संघ और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने गुरूवार को पॉजिटिव मामला आने की पुष्टि की लेकिन अधिकारी का ब्यौरा नहीं दिया ।

तोक्यो खेलों की ‘प्लेबुक’ के अनुसार फीजी टीम जापान रवाना होने से पहले 96 घंटे पृथकवास में थी और 72 घंटे पहले टीम के सदस्यों की कोरोना जांच कराई गई ।

फीजी में कोरोना के 6500 से अधिक सक्रिय मामले हैं और 42 मौतें हो चुकी है ।

एपी मोना

मोना