भुवनेश्वर, 27 जून (भाषा) केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा ।
25 वर्ष की एंसी ने 6 . 88 मीटर की कूद लगाई ।
पेरिस विश्व चैम्पियनशिप 2003 की पदक विजेता अंजू का रिकॉर्ड 6 . 83 मीटर का था जो उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में बनाया था ।
भाषा मोना
मोना