अनीसीमोवा ने नोस्कोवा को हराकर चीन ओपन का खिताब जीता

Ads

अनीसीमोवा ने नोस्कोवा को हराकर चीन ओपन का खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - October 5, 2025 / 07:31 PM IST,
    Updated On - October 5, 2025 / 07:31 PM IST

बीजिंग, पांच अक्टूबर (एपी) अमेरिका की अमांडा अनीसीमोवा ने रविवार को चीन ओपन के फाइनल में लिंडा नोस्कोवा को 6-0, 2-6, 6-2 से हराकर इस हार्ड कोर्ट इंडोर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।

सेमीफाइनल में हमवतन कोको गॉफ को शिकस्त देने वाली अनीसीमोवा ने शानदार बैकहैंड विनर के साथ मैच खत्म किया। यह चीन ओपन में उनका पहला खिताब है।

बीस साल की नोस्कोवा ने तीसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक घंटे 46 मिनट तक चले मुकाबले के आखिरी क्षणों में उन पर थकान हावी हो गई।

अनीसीमोवा इस साल यूएस ओपन और विंबलडन दोनों की उपविजेता रही हैं और अब वह विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। यह इस सत्र में उनका दूसरा डब्ल्यूटीए 1000 खिताब है।

नोस्कोवा 2009 में डब्ल्यूटीए 1000 प्रारूप की शुरुआत के बाद से फाइनल में पहुंचने वाली चेक गणराज्य की सबसे युवा खिलाड़ी है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता