अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड का क्वार्टर फाइनल मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा

अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड का क्वार्टर फाइनल मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा

अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड का क्वार्टर फाइनल मैच अतिरिक्त समय तक खिंचा
Modified Date: July 12, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: July 12, 2026 8:57 am IST

कंसास सिटी, 12 जुलाई (एपी) अर्जेंटीना और स्विटजरलैंड के बीच विश्व कप क्वार्टर फाइनल मुकाबला निर्धारित समय तक 1 . 1 से हराकर रहने के बाद अतिरिक्त समय में चला गया है ।

दूसरे हाफ में ब्रील एम्बोलो को रेडकार्ड मिलने के बाद स्विटजरलैंड दस खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है ।

अर्जेंटीना के लिये एलेक्सिस मैक एलिस्टेर ने दसवें मिनट में लियोनेल मेस्सी की कॉर्नर किक पर गोल करके बढत बना ली । स्विटजरलैंड के लिये डैन एनडोये ने दूसरे हाफ में बराबरी का गोल दागा ।

विजेता का सामना अटलांटा में बुधवार को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा जिसने नॉर्वे को 2 . 1 से हराया ।

स्विजटरलैंड के बराबरी के गोल के बाद एम्बोलो से टकराने के कारण अर्जेंटीना के लिएंड्रो पेरेडेस को येलो कार्ड दिखाया गया। लेकिन वीडियो रिव्यू में नजर आया कि अर्जेंटीना के इस मिडफील्डर से टकराने से पहले ही एम्बोलो गिर रहे थे । एम्बोलो को मैच में पहले येलो कार्ड मिल चुका था जिसकी वजह से उन्हें रेडकार्ड दिया गया ।

इस विश्व कप में दूसरी बार येलो कार्ड का फैसला बदला गया है । नियमों के अनुसार अगर गलत खिलाड़ी को येलो या रेड कार्ड दिखाया जाता है तो वीडियो सहायता रैफरी दखल दे सकता है ।

एपी

मोना

मोना


लेखक के बारे में