अर्जुन और आदित्य ने अमेरिकी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

Ads

अर्जुन और आदित्य ने अमेरिकी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 06:51 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 06:51 PM IST

मुंबई, 12 अप्रैल (भाषा) अर्जुन सिंह और आदित्य सिंह ने फ्लोरिडा के नेपल्स में अमेरिकी ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में राइडर ब्राउन और सोली मेसिरी की शीर्ष वरीय जोड़ी को हराकर भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता।

अर्जुन और आदित्य ने अंडर-18 लड़कों के युगल वर्ग में अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ 11-1, 11-5 से जीत दर्ज की।

भारत की नागा मोक्षा ने महिला एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता।

खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय पिकलबॉल संघ को मान्यता मिलने के बाद यह पहली बार है जब कोई भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है जो अपने 10वें सत्र का आयोजन कर रहा है।

इस प्रतियोगिता में भारत की अंडर-18 लड़कों की तीन युगल टीम ने हिस्सा लिया। बाकी दो जोड़ियां जीत सूद और युवराज सिंह तथा पंथ ठक्कर और अथर्व सेठ की थी।

ठक्कर और सेठ को अर्जुन और आदित्य के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जबकि जीत और युवराज का अभियान राउंड ऑफ 32 में खत्म हो गया था।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता